Home Tech & Gadget ₹2000 से कम में सबसे स्टाइलिश कॉलिंग स्मार्टवॉच, प्रीमियम मेटल बॉडी और मैग्नेटिक स्ट्रैप

₹2000 से कम में सबसे स्टाइलिश कॉलिंग स्मार्टवॉच, प्रीमियम मेटल बॉडी और मैग्नेटिक स्ट्रैप

0
₹2000 से कम में सबसे स्टाइलिश कॉलिंग स्मार्टवॉच, प्रीमियम मेटल बॉडी और मैग्नेटिक स्ट्रैप

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

कम कीमत पर एक से एक स्मार्टवॉच मॉडल्स भारतीय मार्केट में लॉन्च हो रहे हैं और अब कॉलिंग से लेकर हेल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर्स तक के लिए ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। अगर आप बिल्कुल स्टाइलिश और प्रीमियम डिजाइन वाली वॉच की तलाश में थे तो आज देसी ब्रैंड Fire-Boltt की ओर से पेश की गई Fire-Boltt Phoenix Ultra आपको जरूर आकर्षित करेगी। इसकी कीमत 2,000 रुपये से भी कम है। 

नई Fire-Boltt Phoenix Ultra को कंपनी ने मेटल बॉडी और मैग्नेटिक स्ट्रैप के साथ लॉन्च किया है। इसे पांच कलर ऑप्शंस- डार्क ग्रे, ब्लू, सिल्वर, गोल्ड और रेनबो में खरीदा सकता है। यह स्मार्टवॉच कंपनी की वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर लिस्ट किया गया है। भारत में इसका इंट्रोडक्टरी प्राइस 1,999 रुपये रखा गया है, जिसपर यह बेहतरीन वैल्यू फॉर मनी विकल्पों में शामिल है। 

देसी कंपनी लाई गोल डायल वाली कॉलिंग स्मार्टवॉच, कीमत में कम और फीचर्स दमदार

विविड कलर्स वाला बड़ा गोल डिस्प्ले

वॉच के गोलाकार डायल में 1.39 इंच वाला बड़ा डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है और 240×240 पिक्सल्स रेजॉल्यूशन के साथ यह हाई कॉन्ट्रास्ट रेशियो और विविड कलर्स ऑफर करता है। कंपनी ने इस वॉच को ड्यूरेबल स्टील डिजाइन और शॉकप्रूफ मैटीरियल के साथ उतारा है और ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर भी दिया गया है। फंक्शनिंग क्राउन वाले डिजाइन के साथ वॉच और भी खूबसूरत लगती है। 

स्पोर्ट्स और फिटनेस वाले ढेरों फीचर्स

फिटनेस लवर्स के लिए इस स्मार्टवॉच में 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट दिया गया है और वॉइस असिस्टेंट की मदद से इसे केवल आवाज से कंट्रोल किया जा सकता है। अन्य हेल्थ फीचर्स की बात करें तो हार्ट रेट ट्रैकर, SpO2 ट्रैकर और स्लीप साइकल मॉनीटर जैसी फंक्शनैलिटी भी इसका हिस्सा है। सिंगल चार्ज पर इस स्मार्टवॉच से 7 दिनों तक की बैटरी मिलती है और 30 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम मिल सकता है। 

लिमिटेड टाइम डील! 10 हजार रुपये वाली स्मार्टवॉच केवल 1,000 रुपये में खरीदने का मौका

अन्य फीचर्स की बात करें तो Fire-Boltt Phoenix Ultra स्मार्टवॉच में स्मार्ट नोटिफिकेशंस के अलावा कैमरा और म्यूजिक प्लेटैबक कंट्रोल का विकल्प मिल जाता है। यह वॉच IP67 रेटेड है औग ग्लास कवर के साथ आती है। इसपर पर्सनल रिमाइंडर्स और वेदर अपडेट्स जैसी जानकारी मिल जाती है। फोन पर आने वाली कॉल्स रिसीव करने के अलावा डायलिंग पैड के जरिए इससे सीधे फोन नंबर भी डायल किए जा सकते हैं। 

[ad_2]

Source link