[ad_1]
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 02 May 2023)
दीर्घकालिक आयोजन करने के लिए अनुकूल दिन है. आज का दिन आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक होगा. तन-मन से स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे. मित्रों तथा स्वजनों की तरफ से भेंट या सौगात मिलेगी. उनके साथ समय आनंद में गुजरेगा. किसी समारोह या पर्यटन में शामिल होने की संभावना है. सद्भावना के साथ किए गए परोपकारी कामों से आपको आंतरिक खुशी मिलेगी.
वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 02 May 2023)
आप वाणी से आप लोगों को आकर्षित और प्रभावित कर सकेंगे. लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा. चर्चा या विवाद में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे. लेखन कार्य या पठन कार्य में भी आपकी रुचि बढ़ेगी. आपके परिश्रम के अनुपात में फल कम मिलेगा. पाचन क्रिया में गड़बड़ होने से स्वास्थ्य खराब होने की आशंका बनी रहेगी.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 02 May 2023)
महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे. घर में माता और स्त्री वर्ग के लिए आप अधिक भावनाशील बन जाएंगे. अत्यधिक विचारों में डूबे रहने के कारण तनाव महसूस कर सकते हैं. नींद नहीं आने के कारण शारीरिक अस्वस्थता रह सकती है. प्रवास टालें. जमीन या संपत्ति के विषय में बातचीत आज ना करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 02, 2023, 01:10 IST
[ad_2]
Source link