Home National ‘न्यायिक प्रक्रिया का इंतजार करना बेहतर’, Go First मामले में बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

‘न्यायिक प्रक्रिया का इंतजार करना बेहतर’, Go First मामले में बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

0
‘न्यायिक प्रक्रिया का इंतजार करना बेहतर’,  Go First मामले में बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

[ad_1]

नई दिल्ली. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister for Civil Aviation Jyotiraditya Scindia ) ने मंगलवार को कहा कि इंजन आपूर्ति से संबंधित परिचालन बाधाओं के कारण एयरलाइन की वित्तीय स्थिति को झटका लगना दुर्भाग्यपूर्ण है. एयरलाइन के ऋण शोधन समाधान कार्रवाई के लिए स्वैच्छिक आवेदन देने को देखते हुए सिंधिया ने कहा, ‘यह बेहतर होगा कि न्यायिक प्रक्रिया का इंतजार किया जाए.’ वित्तीय संकट से जूझ रही एयरलाइन ने 3 और 4 मई को उड़ानें रद्द करने का निर्णय किया है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने बयान में कहा, ‘गो फर्स्ट को इंजन के संदर्भ में आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. सरकार हर संभव तरीके से एयरलाइन की मदद कर रही थी. मामले को संबंधित पक्षों के साथ उठाया गया है.’

एयरलाइन की वित्तीय स्थिति को लगा झटका
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि परिचालन संबंधी बाधाओं के कारण एयरलाइन की वित्तीय स्थिति को झटका लगना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा, ‘यह हमारी जानकारी में आया है कि एयरलाइन ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण में आवेदन किया है. यह बेहतर होगा कि न्यायिक प्रक्रिया का इंतजार किया जाए.’

ये भी पढ़ें: दिवालिया Go First ने कैंसिल की फ्लाइट तो DGCA ने थमाया नोटिस, दोहरे मुश्किल में फंसी कंपनी

सिंधिया ने यह भी कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कुछ उड़ानों को अचानक से निलंबित करने को लेकर कंपनी को नोटिस जारी किया है. उन्होंने कहा कि यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करना एयरलाइन का कर्तव्य है ताकि परेशानी कम से कम हो.

Tags: Airlines, Domestic flight, Jyotiraditya Scindia

[ad_2]

Source link