[ad_1]
हाइलाइट्स
बालों को सुंदर और चमकदार बनाने के लिए महिलाएं बालों को कर्ल करती हैं.
हेयर स्टाइलिंग टूल्स की हीट बालों को 85 प्रतिशत तक डैमेज कर सकती है.
बालों को रोज कर्ल करने से बालों की ग्रोथ रुक जाती है.
Effects of Curling Hair Daily: फैशन के इस युग में लोग सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए तरह-तरह के तरीके अजमाते रहते हैं. बालों की सुंदरता के लिए महिलाएं कई तरीके अपनाती हैं. अधिकतर महिलाएं अपने बालों को स्टाइल करने के लिए हेयर स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करती हैं. बालों को स्टाइल करने के लिए स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करना आसान है, जो देखने में बालों को खूबसूरत और स्टाइलिश तो बना सकते हैं लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से बाल बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं.
हेयर स्टाइलिंग टूल्स जैसे हेयर स्ट्रेटनर, कर्लिंग रॉड और ब्लो ड्रायर आदि हीट से बालों को स्टाइलिस बनाते हैं. एक्सपर्ट्स की माने तो कर्लिंग रॉड से निकलने वाली हीट बालों को 85 प्रतिशत तक डैमेज कर सकती है. अगर आप भी रोज बालों को कर्ल करती हैं तो आपको इससे बालों को होने वाले नुकसान के बारे में जानना चाहिए. आइए आज हम आपको बताते हैं कि रोज कर्लिंग करने से बालों को क्या नुकसान हो सकते हैं.
1.उलझे और बेजान बाल: डायसन डॉट कॉम में छपी एक खबर के मुताबिक, बालों को ज्यादा कर्ल करने से बाल डैमेज हो सकते हैं. जिससे वे हमेशा उलझे हुए नजर आते हैं और जिन्हें सुलझाना मुश्किल होता है. कमजोर बाल सुलझाते हुए बहुत टूटते हैं. इससे बाल झड़ने की समस्या भी हो सकती है.
2.बालों का नेचुरल टेक्सचर खराब होना: हेल्दी बालों का नेचुरल टेक्सचर काफी सुंदर लगता है. लेकिन हेयर स्टाइलिंग टूल्स की हीट बालों का नेचुरल टेक्सचर छीन लेती है जिससे बाल पीले और भद्दे नजर आने लगते हैं. इसलिए आप भी अग्र रोजाना बालों को कर्ल कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए.
ये भी पढ़ें- त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है कच्चा दूध, चेहरे से झट से हटाए टैनिंग और गंदगी, जान लिजिए लगाने का सही तरीका
3.ग्रोथ रुकना: बालों को रोजाना कर्ल करने से बाल कमजोर हो जाते हैं और बालों कि ग्रोथ रुक जाती है. हेयर स्टाइलिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से बालों महीनों तक नहीं बढ़ते हैं.
4.बालों का झड़ना: बालों को रोजाना कर्ल करने से बाल बेहद कमजोर हो जाते हैं. जिसके कारण कमजोर बाल अपने आप बीच से टूटने लगते हैं. जिस कारण से बाल दोमुंहे और बेजान हो जाते हैं. इससे बाल तेजी से झड़ने लगते हैं.
ये भी पढ़ें- एनर्जी का पावर हाउस है केला, किडनी और हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद, 5 फायदे पढ़कर दंग रह जाएंगे आप
5.चमक खत्म हो जाना: रोजाना बालों को कर्ल करने से बालों की चमक खत्म हो जाती है. बालों को कर्ल करने से बालों की चमक खत्म हो जाती है. जिसके कारण बाल रूखे और बेजान लगने लगते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Fashion, Helthy hair tips, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : May 05, 2023, 08:25 IST
[ad_2]
Source link