Home Life Style Jodhpur वाले माही भाई की दूध-जलेबी का मुरीद हुआ Alwar, जानें क्वालिटी का राज और कॉम्बो की कीमत

Jodhpur वाले माही भाई की दूध-जलेबी का मुरीद हुआ Alwar, जानें क्वालिटी का राज और कॉम्बो की कीमत

0
Jodhpur वाले माही भाई की दूध-जलेबी का मुरीद हुआ Alwar, जानें क्वालिटी का राज और कॉम्बो की कीमत

[ad_1]

अलवर. सर्दी का मौसम आते ही अलवर में वैसे तो ज्यादातर हलवाई शाम के समय कढ़ाई का गर्म दूध ग्राहकों के लिए तैयार रखते हैं. लेकिन, जोधपुर के महिपाल जाट के दूध व जलेबी की क्वालिटी उन्हें दूसरे हलवाइयों से अलग करती है. यहां आने वाले लोग अब महिपाल को माही भाई के नाम से पुकारने लगे हैं. शहर के अशोक टॉकीज के पास विवेकानंद चौक महिपाल दूध जलेबी की दुकान लगाते हैं. इनकी दुकान पर शाम के समय दूध जलेबी के शौकीन लोगों की भीड़ उमड़ती है. लोग रात को भोजन के बाद महिपाल की दुकान का दूध पीना नहीं भूलते.

महिपाल ने बताया कि वह दूध में केसर, पिस्ता, बादाम, इलायची डाल धीमी आंच में उबालते हैं, इससे दूध टेस्टी बन जाता है जिसे बार-बार पीने का मन करता है. दूध की महक लोगों को उन तक खींच लाती है. महिपाल का कहना है कि वह गांव से शुद्ध दूध मंगवाते हैं और उसे विभिन्न सामग्री डाल तैयार करते हैं.

महिपाल के मुताबिक वह दो साल से अलवर मेंं आकर दूध-जलेबी की दुकान लगा रहे हैं. स्वादिष्ट दूध-जलेबी तैयार करने का हुनर उन्होंने अपने दादा से सीखा. अब यह स्वाद अलवरवासियों की जुबान पर चढ़ रहा है. यहां एक कुल्लड़ दूध 30 रुपये, 1 किलो जलेबी 160 रुपये व कॉम्बो दूध व जलेबी 40 रुपये में मिलता है. दूध की क्वालिटी के बारे में अलवर की प्रभा शर्मा ने कहा कि वह इस दुकान पर भीड़ देखकर रुक गईं और दूध व जलेबी का स्वाद लिया. उन्होंने बताया कि दूध व जलेबी का टेस्ट काफी अच्छा है.

सर्दी के मौसम में गर्म दूध की मांग ज्यादा रहती है. शाम के समय लोग खाना खाने के बाद गर्म दूध पीना पसंद करते हैं. डॉक्टर एवं वैद्य भी रात के समय दूध पीना फायदेमंद बताते हैं. यही कारण है कि अलवर में कई दुकानों पर गर्म दूध का काम देर रात तक चलता रहता है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : December 17, 2022, 11:27 IST

[ad_2]

Source link