[ad_1]
हाइलाइट्स
योग करने से पहले सूक्ष्मयाम की प्रैक्टिस जरूर करें.
अपनी क्षमता के अनुसार ही योग का अभ्यास करें.
Yoga Session With Savita Yadav : बॉडी और ब्रेन को एक्टिव रखने के लिए योग का अभ्यास काफी फायदेमंद होता है. योग ना केवल आपके मन को एकाग्रचित्त रखने में मदद करता है, यह शरीर को मजबूत बनाने के लिए भी काफी अच्छा तरीका है. कुछ योग और आसन ऐसे हैं जिन्हें अगर हम दिनचर्या में शामिल कर लें तो लंबी उम्र तक मेंटली और फिजिकली फिट रह सकते हैं. ये सिंपल एक्सरसाइज हैं जो हमारी सांस को बेहतर रखने, शरीर में अकड़न जकड़न दूर करने और मसल्स को मजबूती देने का काम करते हैं. इसे हर उम्र के लोग भी कर सकते हैं. यहां कुछ ऐसे ही योग और आसनों की जानकारी दी जा रही है जिसकी मदद से आप खुद को फिट और मजबूत रख सकते हैं.
इस तरह करें शुरुआत- सबसे पहले पद्मासन, अर्ध पद्मासन या किसी भी उस मुद्रा में बैठें जिसमें आप कंफर्टेबल हों. अब हाथों को उठाकर थोड़ा स्ट्रेचिंग करें और फिर रिलैक्स करते हुए ध्यान की मुद्रा बनाएं. गहरी सांस लें और छोड़ें. अपनी आती जाती सांस पर ध्यान दें और ओम शब्द का उच्चारण करें. अब सूक्ष्मयाम कर शरीर को वार्मअप कर लें. विस्तार से देखने के लिए वीडियो लिंक पर क्लिक करें.
मार्जरी आसन(Margery asana)
मैट पर वज्रासन में बैठें. अब घुटनों के पास कोहनियों को रखते हुए एक हाथ की दूरी बनाते हुए हथेली को रखें. अब कैट कैमल पोजीशन में आ जाएं. अब एक बार कमर को नीचे की तरफ स्ट्रेच करते हुए गर्दन को आकाश की तरफ स्ट्रेच करें. फिर कमर को उठाएं और गर्दन को झुकाते हुए नाभी की तरफ देखने का प्रयास करें. इस दौरान इन्हेल और एक्हेल करें. यह अभ्यास आप 10 बार करें.
पश्चिमोत्तानासन (Paschimottanasana)
मैट पर पैरों को आगे की तरफ सीधा करें. कमर गर्दन सीधी रखें, हाथों को उठाएं और गहरी सांस लें. अब सांस छोड़ते हुए आगे की तरफ झुकें और घुटनों को बिना मोड़े हाथों से पैरों के अंगूठे को छूने का प्रयास करें. यह अभ्यास आप 10 बार करें.
यह भी पढ़ें – नियमित रूप से करें सूक्ष्म अभ्यास, छोटे-छोटे आसन देंगे आपको अनेक फायदे
उष्ट्रासन (Ustrasana)
वज्रासन में बैठें. अब घुटनों के बल खड़े हां जाएं. हाथों को पीछे की तरफ रखें और सांस छोड़ते हुए आगे पूरी तरह से झुकें. अब सांस लेते हुए घुटनों पर खड़े हो जाएं और पीछे की तरफ झुकें. आपके दोनों हाथ पीछे कमर पर रखें. ऐसा आप 10 बार अभ्यास करें. अब आप घुटनों पर वेट देते हुए पीछे एक हाथ एक एड़ी पर रखें और फिर दूसरे एड़ी पर दूसरा हाथ रखते हुए आर्क बनाएं. आपको पोजीशन धनुष की तरह होगा. इस मुद्रा में कुछ देर होल्ड करें और फिर नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं. पूरा अभ्यास देखने के लिए वीडियो लिंक पर जाएं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Benefits of yoga, Health, Lifestyle, Yoga
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 09:33 IST
[ad_2]
Source link