[ad_1]
हाइलाइट्स
नियमित रूप से मुख्य द्वार पर दिया जलाते हैं उस घर में दरिद्रता नहीं होती.
जहां मुख्य द्वार पर दीपक जलाया जाता है वहां नकारात्मक शक्तियां का प्रभाव नहीं होता.
Astro Tips For Happiness : सनातन धर्म में कई सारे ऐसे नियमों का वर्णन मिलता है, जिनका पालन या तो सूर्योदय या फिर सूर्यास्त के समय करना बेहद लाभकारी माना जाता है. इन नियमों के पालन से मनुष्य के जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है. इसी क्रम में अक्सर आपने बड़े बुजुर्गों से सुना होगा कि शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए. गोधुलि बेला में दीपक जलाने से की तरह के लाभ हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
माता लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि नियमित रूप से शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाया जाए तो इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनका उस घर में आगमन होता है. जिसके चलते मनुष्य की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है.
यह भी पढ़ें – क्या है विपरीत राजयोग? 12 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, 4 राशि के जातकों को मिलेगा किस्मत का साथ
कम होता है राहु का दुष्प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस घर में नियमित रूप से मुख्य द्वार पर शाम के समय दीपक जलाया जाता है. उस घर के सदस्यों की कुंडली में मौजूद राहु का दुष्प्रभाव कम हो सकता है. घर से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता का संचार बढ़ जाता है.
बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा
प्रचलित मान्यताओं के अनुसार जिस घर में नियमित रूप से शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाया जाता है वहां नकारात्मक शक्तियां का प्रभाव नहीं होता. सकारात्मक ऊर्जा बढ़कर घर के माहौल को खुशनुमा बनाती है.
दूर होती है दरिद्रता
कहा जाता है जहां नियमित रूप से मुख्य द्वार पर दिया जलाते हैं उस घर में दरिद्रता नहीं होती. सुख समृद्धि बनी रहती है और रोग, कष्ट से मुक्ति मिलती है.
जानें वैज्ञानिक कारण
वैज्ञानिकों के अनुसार नियमित रूप से घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर का वातावरण शुद्ध बना रहता है. वहां किसी तरह के हानिकारक कीट पतंगे नहीं आते.
यह भी पढ़ें – काल सर्प से भी ज्यादा खतरनाक है चांडाल दोष, कैसे पहचानें इसके लक्षण, निवारण के 5 सरल उपाय
किस जगह रखें दीपक
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर दीपक हमेशा दाहिनी तरफ रखना शुभ माना जाता है. ये दीपक आप घी या तेल किसी का भी लगा सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 02:38 IST
[ad_2]
Source link