Home World बाढ़ और लैंड स्लाइड बन गई काल, इस देश में 135 लोगों की चली गई जान, कई लापता

बाढ़ और लैंड स्लाइड बन गई काल, इस देश में 135 लोगों की चली गई जान, कई लापता

0
बाढ़ और लैंड स्लाइड बन गई काल, इस देश में 135 लोगों की चली गई जान, कई लापता

[ad_1]

बाढ़ और लैंड स्लाइड बन गई काल, इस देश में 135 लोगों की चली गई जान, कई लापता- India TV Hindi

Image Source : FILE
बाढ़ और लैंड स्लाइड बन गई काल, इस देश में 135 लोगों की चली गई जान, कई लापता

Floodand Landslide in Rawanda: जहां एक ओर चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ ने भारत के तटीय इलाकों और उससे भी ज्यादा बांग्लादेश और म्यांमार में तबाही मचाई है, वहीं दूसरी ओर अफ्रीकी देश रवांडा में कुदरत का कहर 135 लोगों की जान लील गया। अफ्रीकी देश रवांडा में में भयानक बाढ़ और लैंड स्लाइड की वजह से 135 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। 

रवांडा में हाल में आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 135 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य अब भी लापता है। सरकार ने यह जानकारी दी। रवांडा में आपातकालीन प्रबंधन के प्रभारी मंत्रालय ने शनिवार को अपने ताजा अपडेट में कहा, आपदा में करीब 110 लोग घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि 20 नेशनल हाइवे, 12 बिजली स्टेशन और आठ जल उपचार संयंत्र भी कुदरत के कहर के कारण नष्ट हो गए। सरकार ने पहले कहा था कि 2 और 3 मई को रवांडा के पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी प्रांतों में भारी बारिश से 131 लोग मारे गए, 94 अन्य घायल हो गए और लगभग 9 हजार विस्थापित हो गए।

रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे ने शुक्रवार को रूबावु जिले में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई। राष्ट्रपति के आदेश के बाद रवांडा की जिम्मेदार एजेंसियां युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन



[ad_2]

Source link