[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
भारत के सबसे लोकप्रिय वियरेबल ब्रैंड्स में शामिल Noise की ओर से एक नई बजट स्मार्टवॉच पेश की गई है। नई Noise ColorFit Pulse 3 वॉच में अन्य सस्ते वियरेबल्स के मुकाबले बड़ा डिस्प्ले दिया गया है और पूरे सप्ताह चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। कंपनी की कलरफिट सीरीज की बजट स्मार्टवॉचेज खूब पसंद की जाती हैं और कम कीमत पर मेटल बिल्ड और ढेरों फिटनेस फीचर्स का फायदा यूजर्स को देती हैं। नई Noise ColorFit Pulse 3 को भी कई अपग्रेड्स के साथ मार्केट का हिस्सा बनाया गया है।
Noise ColorFit Pulse 3 में ब्रैंड ने 1.96 इंच का चौकोर TFT डिस्प्ले दिया है, जिसे 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले का हिस्सा बनाया गया है। इस स्मार्टवॉच के साथ यूजर्स को प्रीमियम और इमर्सिव अनुभव देने का वादा किया गया है। भारतीय मार्केट में Noise ColorFit Pulse 3 की कीमत केवल 1,799 रुपये रखी गई है और इसे पांच कलर वेरियंट्स- जेट ब्लैक, विंटेज ब्राउन, सिल्वर ग्रे, जेड ग्रीन और रोज पिंक में लॉन्च किया गया है। इसे कंपनी की वेबसाइट के अलावा Amazon से ऑर्डर किया जा सकेगा।
देसी कंपनी boAt का जलवा! 2000 रुपये से कम में ले आई प्रीमियम स्मार्टवॉच
मिलता है Smart DND फीचर का सपोर्ट
नए स्मार्टवॉच में कंपनी ने कई एडवांस्ड फीचर्स शामिल किए हैं और Smart DND भी उनमें से एक है। इस फीचर की मदद से जब वॉच डिटेक्ट करती है कि यूजर सो रहा है, तो उसे नोटिफिकेशंस नहीं भेजे जाते। इस तरह कोई नोटिफिकेशन आने पर नींद खराब नहीं होती। असके अलावा आसान नेविगेशन के लिए इसमें मल्टिपल मेन्यू व्यूज का विकल्प दिया गया है। ऑटो स्पोर्ट्स डिटेक्शन वाली इस वॉच में सिंगल-चिप Bluetooth v5.3 कनेक्टिविटी दी गई है और लंबी रेंज में भी आसान पेयरिंग और एडवांस्ड कॉलिंग अनुभव मिलता है।
Samsung Galaxy Watch अब सबसे सस्ते में, MRP से 19 हजार रुपये कम हुई कीमत
आसान कॉलिंग और पर लंबा बैटरी बैकअप
550nits वाला ब्राइट डिस्प्ले तेज धूप में भी आसानी से देखा जा सकेगा और यूजर्स को परेशानी नहीं होगी। Noise Buzz फीचर के साथ यूजर्स डायल-पैड से कॉलिंग के अलावा रिसेंट कॉल लॉग ऐक्सेस कर सकेंगे और अपने 10 फेवरेट कॉन्टैक्ट्स वॉच में सेव भी कर पाएंगे। ब्रैंड की मानें तो फुल चार्जिंग के बाद स्मार्टवॉच से 7 दिनों तक का बैटरी बैकअप मिल सकता है। इसके अलावा नई Noise ColorFit Pulse 3 में IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है।
[ad_2]
Source link