[ad_1]
आगरा में शहर की सरकार के सदन की व्यवस्थाओं को संचालित करने और नगर प्रमुख/मेयर के लिए उप नगर प्रमुख/डिप्टी मेयर पद की व्यवस्था रही। 2006 में इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया। हालांकि फिर कार्यकारिणी में उप सभापति की व्यवस्था लागू की गई। उपसभापति और कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव सदन के सदस्य ही करते हैं।
1964 में नगर पालिका को नगर महापालिका का दर्जा मिलने के बाद नगर प्रमुख के साथ उप नगर प्रमुख पद की व्यवस्था हुई। 1964 में डा. प्रकाश नारायण गुप्त उप नगर प्रमुख चुने गए। 1968 में राम प्रसाद सोन को यह जिम्मेदारी मिली। 1972 में राज मुकुट जैन उप नगर प्रमुख बने। 1989-1994 में नगर महापालिका को नगर निगम का दर्जा मिला। मेयर रमेश कांत लवानियां के साथ किशन गोपाल और फिर डा. रामबाबू हरित डिप्टी मेयर चुने गए। बेबीरानी मौर्य के कार्यकाल में यह जिम्मेदारी नवीन जैन और अशोक जैन को मिली। किशोरी लाल माहौर के कार्यकाल में प्रमोद कुमार गुप्ता को डिप्टी मेयर चुना गया। इसके बाद सपा सरकार ने नगर निगमों में डिप्टी मेयर पद की व्यवस्था को समाप्त कर दिया।
समस्या! ठंड न पड़ने से गेहूं की फसल हो रही कमजोर, 15 जनवरी तक इसलिए कोहरा पड़ना जरूरी
कार्यकारिणी में की गयी उपसभापति की व्यवस्था डिप्टी मेयर पद की व्यवस्था समाप्त करने के बाद कार्यकारिणी की ताकत में इजाफा हो गया। नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में एक उपसभापति की व्यवस्था की गई। कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव सदन में होता है। इसके बाद कार्यकारिणी सदस्य ही उपसभापित को चुनते हैं। मेयर की गैर मौजूदगी में सदन की सहमति से कार्यकारिणी के उपसभापति को सदन की कार्यवाही का संचालन करने का अधिकार मिल सकता है या फिर सदन की सहमति से सदन के किसी अन्य वरिष्ठ सदस्य को यह दायित्व दिया जा सकता है।
मंत्री और मेयर पद पर पहुंचे हैं डिप्टी मेयर
डिप्टी मेयर मंत्री और मेयर के पद तक पहुंचे हैं। रमेश कांत लवानिया के कार्यकाल (1989-1994) में डिप्टी मेयर रहे किशन गोपाल विधायक बनें। डा. रामबाबू हरित भी विधायक और फिर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे। राज्य एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष हैं। बेबीरानी मौर्य के कार्यकाल (1995-2000)में डिप्टी मेयर रहे नवीन जैन 2017 में मेयर हो गए। उनका कार्यकाल अभी 17 जनवरी तक है।
नगर महापालिका में ये बनाए गए उप नगर प्रमुख
वर्ष नगर प्रमुख उप नगर प्रमुख
1964-65 कल्याण दास जैन डा. प्रकाश नारायण गुप्त
1968-69 कल्याण दास जैन राम प्रसाद सोन
1972-73 कुंज बिहारी लाल अग्रवाल राज मुकुट जैन
नगर निगम बनने के बाद ये चुने गए डिप्टी मेयर
वर्ष मेयर डिप्टी मेयर
1989-1994 रमेश कांत लवानिया किशन गोपाल/डा. रामबाबू हरित
1995-2000 बेबीरानी मौर्य नवीन जैन/अशोक जैन
2000-2005 किशोरी लाल माहौर प्रमोद कुमार गुप्ता
2006-2011 अंजुला सिंह माहौर (मेयर) —
2012-2017 इंद्रजीत आर्य (मेयर) —
2017-2022 नवीन जैन (मेयर) –
[ad_2]
Source link