[ad_1]

Manchester City
मैनचेस्टर सिटी ने लगातार तीसरी बार इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। नॉटिंघम फॉरेस्ट से आर्सेनल को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे मेनचेस्टर का खिताब जीतना बिल्कुल पक्का हो गया। पिछले 6 सीजन में मेनचेस्टर सिटी ने पांचवीं बार प्रीमियर लीग की ट्रॉफी अपने नाम की है।
मैनचेस्टर ने जीता खिताब
मैनचेस्टर सिटी की टीम फरवरी की शुरुआत से ही लगातार फॉर्म में चल रही है। जनवरी में जरूर मिकेल अर्टेटा के आर्सेनल से सिटी 8 अंकों से पीछे थी, लेकिन इसके बाद मैनचेस्टर सिटी ने आर्सेनल को दो बार हराया, जिसमें पिछले महीने 4-1 की शानदार जीत भी शामिल थी। दूसरी तरफ आर्सेनल की टीम अपनी लय बरकरार नहीं रख पाई और टीम प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही थी।
इन प्लेयर्स ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड ने इस साल मैनचेस्टर सिटी के बेहतरीन प्रदर्शन किया और वह टीम के लिए बड़े मैच विनर बनकर उभरे। इसके अलावा नॉर्वेजियन ने 33 मैटों में 36 गोल दागकर प्रीमियर लीग के एक सीजन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इन खिलाड़ियों की वजह से ही मैनचेस्टर सिटी ट्रॉफी जीतने में सफल रही है।
मैनचेस्टर यूनाइटेड की कर ली बराबरी
प्रीमियर लीग का लगातार तीसरा खिताब जीतने वाला मैनचेस्टर सिटी दूसरा क्लब है। इससे पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ये कारनामा दो बार किया है। पहली बार साल 1998 और साल 2001 के बीच और दूसरी बार 2006 और साल 2009 के बीच। लगातार तीसरी बार प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीतते ही मैनचेस्टर सिटी ने मैनचेस्टर यूनाइटेड की बराबरी कर ली है।
[ad_2]
Source link