Home Life Style रात को सोने से पहले रोजाना दूध पीना हो सकता है हानिकारक! जानें कैसे

रात को सोने से पहले रोजाना दूध पीना हो सकता है हानिकारक! जानें कैसे

0
रात को सोने से पहले रोजाना दूध पीना हो सकता है हानिकारक! जानें कैसे

[ad_1]

दूध प्रोटीन के सबसे महत्वपूर्ण सोर्स में से एक है जो पिछले एक दशक में बहस का विषय रहा है. ज्यादातर लोग अपनी डाइट में दूध को शामिल नहीं करना चाहते हैं. खास तौर से वे जो इसे सही से हजम नहीं कर पाते. आम तौर पर कहा जाता है कि सोने से पहले गर्म दूध पीने से नींद अच्छी आती है. हालांकि इसमें भी कई तरह के मत हैं. कुछ डॉक्टर्स का मानना है कि रोज रात में दूध पीना भी सेहत के लिए ठीक नहीं है.

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के डॉक्टर पलानीअप्पन मणिक्कम ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि रात में सोने से पहले दूध क्यों नहीं पीना चाहिए. डॉ. मणिक्कम ने एक वीडियो में बताया है कि 30 साल से ज्यादा उम्र के लोग लैक्टेस एंजाइम की कमी हो जाती है.

क्यों नहीं पीना चाहिए दूध
एक वीडियो में उन्होंने कहा, छोटी आंत में एक लैक्टेस नाम का एंजाइम होता है जो कि दूध में मौजूद लैक्टोस जैसे ग्लूकोज और गैलेक्टोज को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ता है जिससे वह आसानी से अवशोषित कर लिए जाते हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों में लैक्टेस एंजाइम शरीर में मौजूद होता है जो कि उन्हें तेजी से दूध पचाने में मदद करता है. हालांकि, 5 साल के बाद से शरीर में लैक्टेस का उत्पादन कम होने लगता है.

30 साल की उम्र में लैक्टेस का उत्पादन शून्य हो जाता है. इसके बिना दूध सीधे बड़ी आंत में पहुंच जाता है और बैक्टीरिया के चलते बदहजमी हो सकती है. उन्होंने सलाह दी कि व्यक्ति को सोने से पहले दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि इसके चलते बदहजमी की स्थिति हो सकती है. उन्होंने ये भी कहा कि, यहां तक कि अगर आपको पाचन संबंधी शिकायत नहीं है तो भी सोने से ठीक पहले दूध न पिएं वरना इसका असर आपके पेट की चर्बी पर होगा.

Tags: Milk



[ad_2]

Source link