[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
PNB Recruitment 2023: पंजाब नेशनल बैंक ने ऑफिसर, मैनेजर और सीनियर मैनेजर पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन 24 मई से शुरू हो गए हैं। 11 जून आवेदन की आखिरी तारीख है। इच्छुक उम्मीदवार पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि पीएनबी की यह भर्ती के लिए ऑनलाइन एग्जाम और इंटरव्यू होगा। 2 जुलाई को ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन किया जा सकता है। कुल 240 पदों पर भर्ती है। इनमें एससी के लिए 30, एसटी के लिए 16, ओबीसी के लिए 54, ईडब्लूएस के लिए 22 और सामान्य के लिए 78 पद आरक्षित हैं।
[ad_2]
Source link