Home Life Style कच्चे आम से बनाएं खट्टी-मीठी कैंडी, चटखारे लेकर खाएंगे बच्चे, आसान है बनाने का तरीका

कच्चे आम से बनाएं खट्टी-मीठी कैंडी, चटखारे लेकर खाएंगे बच्चे, आसान है बनाने का तरीका

0
कच्चे आम से बनाएं खट्टी-मीठी कैंडी, चटखारे लेकर खाएंगे बच्चे, आसान है बनाने का तरीका

[ad_1]

हाइलाइट्स

गर्मी के मौसम में कच्चे आम का सेवन काफी फायदेमंद होता है.
कच्चे आम से बनी कैंडी का स्वाद सभी लोग काफी चाव से लेते हैं.

How to Make Raw Mango Candy: समर सीजन में आम से बनी चीजों को काफी चाव ले लेकर खाया जाता है. आम से बनी कैंडी भी काफी पसंद की जाती है. कैंडी पके आम और कच्चे आम (कैरी) दोनों से बनाई जा सकती हैं. कच्चे आम से बनी कैंडी का खट्टा-मीठा स्वाद काफी पसंद किया जाता है. खास तौर पर बच्चों के बीच कच्चे आम की कैंडी काफी लोकप्रिय है और वे इसके स्वाद को काफी चटकारे लेकर खाते हैं. बाजार की चॉकलेट और टॉफियों के बजाय बच्चों के लिए गर्मी में खासतौर पर खट्टी मीठी मैंगो कैंडी तैयार की जा सकती है. ये कैंडी टेस्टी होने के साथ काफी हेल्दी भी होती है.
मैंगो कैंडी का स्वाद सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी काफी भाता है. आप अगर घर पर कैरी की कैंडी तैयार करना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि की मदद से बेहद आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं कच्चे आम से कैंडी बनाने का आसान तरीका.

इसे भी पढ़ें: नाश्ते में खाना है कुछ टेस्टी तो बनाएं प्याज वाला डोसा, हर कोई करेगा तारीफ, बेहद आसान है रेसिपी

कच्चे आम की कैंडी बनाने के लिए सामग्री
कच्चे आम (कैरी) – 2
चीनी – 1/2 कप
भुना जीरा पाउडर – 1/4 टी स्पून
ऑरेंज फूड कलर – 2 बूंदे (वैकल्पिक)
काला नमक – 1/4 टी स्पून
पानी – जरूरत के मुताबिक

कच्चे आम की कैंडी बनाने की विधि
कच्चे आम की कैंडी बनाने के लिए सबसे पहले आम लेकर उन्हें साफ पानी से धोएं और पोछकर छिलनी की मदद से छील लें. अब कच्चे आम को बीच में से काटकर उसकी गुठली को अलग निकाल लें और गूदे के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें. अब मिक्सर जार में कच्चे आम के टुकड़े डाल दें. इसमें 1/4 कप पानी डालकर ग्राइंड करें और पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद एक बाउल में छन्नी रख दें और उसमें जार से निकालकर कच्चे आम के पेस्ट को डाल दें और रस निचोड़ दें.

अब आम के रस को 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. 15 मिनट के बाद आम के रस की ऊपरी परत को निकालकर एक बाउल में अलग कर लें. अब एक कड़ाही में आधा कप चीनी और 1/4 कप पानी डालकर गैस पर गर्म करने रख दें. चीनी को तब तक गर्म करें जब तक पानी से एकसार न हो जाए. इसके बाद कड़ाही में आम का रस डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें.

इसे भी पढ़ें: शरीर में ठंडक घोल देगी कच्चे आम की लौंजी, स्वाद है लाजवाब, मिनटों में होगी तैयार, सीखें बनाने का तरीका

कुछ देर तक पकाने के बाद आम के रस में भुना हुआ जीरा पाउडर, ऑरेंज या ग्रीन कलर की 2 ड्रॉप और काला नमक डालकर चम्मच की मदद से मिक्स करें. इसके बाद मिश्रण को 5 मिनट तक और पकाएं जिससे मिश्रण गाढ़ा हो जाए. इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें. अब कैंडी मोल्ड लें और उसमें तैयार मिश्रण को भरकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें जिससे कैंडी अच्छे से सैट हो सके. इसके बाद कैंडी निकाल लें. टेस्टी कच्चे आम की कैंडी बनकर तैयार है.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

[ad_2]

Source link