Home National इंतजार खत्म, ISRO चीफ ने बताया कब लॉन्च होगा चंद्रयान-3; अंतरिक्ष में इतिहास रचेगा भारत

इंतजार खत्म, ISRO चीफ ने बताया कब लॉन्च होगा चंद्रयान-3; अंतरिक्ष में इतिहास रचेगा भारत

0
इंतजार खत्म, ISRO चीफ ने बताया कब लॉन्च होगा चंद्रयान-3; अंतरिक्ष में इतिहास रचेगा भारत

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

चंद्रयान-3 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चीफ एस सोमनाथ ने कहा है कि इसी साल जुलाई में चंद्रयान-3 लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक यह भारत के लिए एक बड़ी कामयाबी होगी। हालांकि उन्होंने कोई तय तारीख नहीं बताई है। माना जा रहा है कि इसरो जल्द ही तारीख का ऐलान भी करेगा। संगठन ने इतना तो साफ ही कर दिया है कि जुलाई के महीने में ही लॉन्चिंग की जाएगी। 

सूत्रों की माने तो जुलाई के दूसरे सप्ताह में चंद्रयान-3 लॉन्च किया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि मार्च के महीने में ही जरूरी परीक्षण कर लिए गए हैं। ISRO चीफ ने नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-01 के लॉन्च के मौके पर चंद्रयान से जुड़ी जानकारी दी थी। श्रीहरिकोटा में एलवीएम-3 वीइकल से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन में एक ऑर्बिटर, एक रोवर और लैंडर होगा। 

 

[ad_2]

Source link