Home National साक्षी का कातिल साहिल हुआ गिरफ्तार, यूपी के बुलंदशहर में दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

साक्षी का कातिल साहिल हुआ गिरफ्तार, यूपी के बुलंदशहर में दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

0
साक्षी का कातिल साहिल हुआ गिरफ्तार, यूपी के बुलंदशहर में दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

[ad_1]

साक्षी का कातिल साहिल- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
साक्षी का कातिल साहिल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में नाबालिग साक्षी का कातिल साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। साहिल की गिरफ्तारी घटना के 18 घंटे बाद हुई है। वहीं इस मामले का राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान लिया है। बता दें कि इस आरोपी साहिल फ्रिज और एसी रिपेयरिंग का काम करता है। साहिल के पिता का नाम सरफराज है। साक्षी ने अभी 10वीं की परीक्षा पास की थी। उनकी मां किसी कंपनी में काम करती हैं और पिता मिस्त्री का काम करते हैं।

पुलिस ने क्या कहा?

इस घटना पर ADCP आउटर-नॉर्थ, दिल्ली राजा बंथिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन कबसे जानते थे यह जांच का विषय है। हमारे पास अभी ज़्यादा जानकारी नहीं आई है, हम इसमें जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। 6 टीमें जांच के लिए बनाई गई है। अपराधी को पकड़ने की कोशिश जारी है। चाकू से 20 से ज़्यादा वार किए गए हैं।’

Delhi News

Image Source : INDIA TV

पुलिस की गिरफ्त में साहिल

क्या है पूरा मामला 

पुलिस के मुताबिक, साहिल और साक्षी की दोस्ती थी, लेकिन कल उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। साक्षी जब एक बर्थडे में जा रही थी, इसी बीच साहिल ने साक्षी को रास्ते मे रोका और उस पर कई बार चाकू से हमला किया। इसके बाद साहिल ने पत्थर से साक्षी पर हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी साहिल फरार हो गया और उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर रेड की जा रही है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link