[ad_1]
Easy And Simple Christmas 2022 Decoration Ideas: क्रिसमस खुशियों का त्योहार है और ये फेस्टिवल बहुत जल्द आने वाला है। इस खास दिन पर घर की वाइब भी खास होना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप घर को बेहद खूबसूरती के साथ सजा सकते हैं। क्रिसमस पर लाइट्स, रंग और हल्की ठंड का एक अलग मजा होता है। यहां डेकोरेशन के लिए कुछ आइडियाज शेयर कर रहे हैं जो सजावट के दौरान आपके काम आएंगे।
क्रिसमस के लिए कैसे सजाएं घर
1) स्नोमैन
क्रिसमस के मौके पर लिविंग रूम के एक कोने को सजाने के लिए आप स्नोमैन बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए दो बॉल लें एक छोटी और एक बड़ी। दोनों को अच्छे से चिपका दें। फिर रूई की मदद से इसे कवर करें। एक लाल रंग के पेपर से टॉपी, मफ्लर, मौजे, हौंठ बनाएं। काले से आंखें और हाथ फिर कलर की मदद से गाल को पिंक करें। स्नोमैन तैयार है।
2) क्रिसमस ट्री
एक कॉर्नर पर स्नोमैन सजाने के बाद दूसरे कॉर्नर पर क्रिसमस ट्री रखें। इसे भी आप अलग अलग तरह से सजा सकते हैं। क्रिसमस ट्री से सजाया गया कॉर्नर आपका फोटो बूथ भी बन सकता है।
3) लाइट्स
क्रिसमस का रंग लाल और हरा है। ऐसे में इस रंग की खूबसूरत लाइट्स से सोफा और रूम का बाकी एरिया की सजावट करें। ये शानदार लगता है। क्रिसमस स्पेशल लाइट्स भी लगाई जा सकती हैं।
4) गिफ्ट
क्रिसमस पर मनचाहे गिफ्ट मिलने का रिवाज है। ऐसे में सजावट में रख गए गिफ्ट बॉक्स काफी अच्छे लगते हैं। आप खाली बॉक्स को गिफ्ट पेपर से पैक करें और उन्हें अपनी सजावट में रखें। ये शादार लगेंगे।
Christmas 2022 Tree: बच्चों के साथ मिलकर इस तरह से सजाएं क्रिसमस ट्री, बजट में निपट जाएगा काम
[ad_2]
Source link