Home Life Style आज शुक्र ग्रह का गोचर, मिथुन से कर्क में कर रहा प्रवेश, इन 4 राशि के जातकों की बढ़ेंगी मुश्किलें

आज शुक्र ग्रह का गोचर, मिथुन से कर्क में कर रहा प्रवेश, इन 4 राशि के जातकों की बढ़ेंगी मुश्किलें

0
आज शुक्र ग्रह का गोचर, मिथुन से कर्क में कर रहा प्रवेश, इन 4 राशि के जातकों की बढ़ेंगी मुश्किलें

[ad_1]

हाइलाइट्स

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शत्रुओं के प्रबल होने का संकेत है.
कुंभ राशि वालों ऑफिस में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

Shukra Grah ka Gochar : वैभव और विलासिता का ग्रह माना जाने वाला शुक्र आज यानी 30 मई 2023 को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना उस ग्रह का गोचर या राशि परिवर्तन कहलाता है. यह प्रक्रिया प्रत्येक ग्रह की अलग-अलग समय अंतराल से होती रहती है. इसी क्रम में शुक्र ग्रह एक राशि में लगभग 30 से 36 दिन विराजमान होते हैं. शुक्र ग्रह का गोचर आज शाम 7:39 पर हो रहा है. जो 7 जुलाई 2023 तक कर्क राशि में ही मौजूद रहेंगे. ऐसे में किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

सिंह राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि सिंह है उनके लिए शुक्र ग्रह का गोचर आर्थिक समस्याएं खड़ी कर सकता है. आपके खर्चों में अचानक से वृद्धि होगी जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है. व्यापारी वर्ग के लोगों को हानि की संभावना है. बेहतर होगा कि सोच समझकर खर्च करें. किसी के दिखावे में ना आएं अन्यथा आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. सेहत का विशेष ध्यान रखें.

यह भी पढ़ें – 7 जून को बन रहा बुध आदित्य राजयोग, 15 जून तक 3 राशियों की रहेगी बल्ले-बल्ले, व्यापार-नौकरी में तरक्की के योग

तुला राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि तुला है उनके लिए शुक्र ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश कार्यक्षेत्र में मुश्किलें बढ़ाने वाला माना जा रहा है. ऑफिस में सहयोगी से ज्यादा मेलजोल ना बढ़ाएं, किसी तरह की राजनीति के शिकार होने की आशंका है. कार्यस्थल पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. बॉस से वाद विवाद की स्थिति बन रही है. व्यापारी बड़ा नुकसान हो सकता है.

धनु राशि के जातक

जिन जातकों की राशि धनु है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उनके लिए शुक्र ग्रह का गोचर प्रतिकूल माना जा रहा है. छुप-छुपकर खर्च करने से बचना होगा, अन्यथा आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बेहतर होगा कि अनैतिक कार्यों से दूर रहें, अन्यथा मान-सम्मान, प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है. 7 जुलाई तक किसी से भी उधार लेने से परहेज करें. गृह क्लेश की संभावना बन रही है. आपके पक्ष में विपरीत परिस्थितियां निर्मित हो सकती है.

यह भी पढ़ें – क्यों कहा जाता है अमावस्या, ये कितने प्रकार की होती है, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

कुंभ राशि के जातक

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों की राशि कुंभ है उनके लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शत्रुओं के प्रबल होने का संकेत दे रहा है. ये स्थिति आपके लिए समस्या पैदा कर सकती है. ऑफिस में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. आपके विरुद्ध ऑफिस में षड्यंत्र बन सकते हैं. सेहत का विशेष ध्यान रखें, किसी तरह की संपत्ति को लेकर विवाद होने के योग बन रहे हैं. कोशिश करें कि इन सब चीजों से दूरी बनी रहे.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

[ad_2]

Source link