Home Life Style Taste Of Indore: इंदौरी स्‍वाद में बाटी पिज्जा की एंट्री, लोग हुए दीवाने, जानें रेट और लोकेशन

Taste Of Indore: इंदौरी स्‍वाद में बाटी पिज्जा की एंट्री, लोग हुए दीवाने, जानें रेट और लोकेशन

0
Taste Of Indore: इंदौरी स्‍वाद में बाटी पिज्जा की एंट्री, लोग हुए दीवाने, जानें रेट और लोकेशन

[ad_1]

राहुल दवे/ इंदौर. मध्‍य प्रदेश का इंदौर देशभर में स्वाद की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है. यहां के लजीज पकवान देखकर आपके मुंह में पानी आ जाएगा. वहीं, हर व्यंजन की अपनी-अपनी अलग विशेषता है. मेघदूत गार्डन के सामने लगने वाली चौपाटी भी उन्हीं में से एक है. यहां छोटी-बड़ी ढाई सौ से अधिक दुकानें हैं. आमतौर पर आपने बाटी और पिज्जा तो खाया होगा, लेकिन बाटी पिज्जा के बारे में नहीं सुना होगा.

दरअसल चौपाटी पर एक दुकान सेठ बाटीवाला नाम से है. इस दुकान पर बाटी पिज्जा मिलता है. सुनने में जरूर अजीब लग रहा हैं, लेकिन ये मैदे का रिप्लेसमेंट है. दुकान संचालक आयुष अग्रवाल पेशे से एक मैकेनिकल इंजीनियर थे, लेकिन अब वह पिछले 5 सालों से सेठ बाटीवाला दुकान का संचालन कर रहे हैं. दुकान की खास बात यह है कि यहां पर फास्ट फूड, मालवी और राजस्थानी खाने का बेहतरीन कॉन्बिनेशन परोसा जाता है. आयुष अग्रवाल अपनी दुकान पर मिलने वाले पिज्‍जा के लिए बाटी का उपयोग करते हैं, जो कि आटे से बनती हैं.

ऐसे आता है देसी टस
आयुष अग्रवाल के मुताबिक, बाटियों को आटे से बनाया जाता है और कोयले के साथ-साथ ओवन पर सेका जाता है. जबकि पिज्‍जा के साथ-साथ दही और चटनी भी परोसी जाती है, जिससे उसमें एक देसी टच आ जाता है. आटे को पिज्‍जा के बेस की शेप देकर बाटी बनाई जाती है. साथ ही उन्‍होंने बताया कि बाटी पिज्‍जा बिना मैदा के बनता है, इस वजह से इस लोग जमकर पसंद कर रहे हैं. जबकि हमारे यहां की बाटी कचौड़ी के भी लोग दीवाने हैं. साथ ही बताया कि बाटी पिज्‍जा की की कीमत 100 रुपये है. इसके अलावा अलग अलग कचौरी (कचौड़ी) भी हमारी दुकान पर मिलती हैं. अलग अलग कचौड़ी की कीमत 25, 45 और 60 रुपये है.

.

FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 10:53 IST

[ad_2]

Source link