[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Cycling for Weight Loss: बच्चे हों या बड़े साइकिल चलाना सभी को खूब पसंद होता है। ये एक मजेदार एक्टिविटी तो है ही, साथ ही साइकिलिंग एक तरह की कार्डियो एक्सरसाइज भी है। जो वजन घटाने और फैट कम करे में मदद कर सकती है। हर साल 3 जून को दुनिया भर में साइकिल दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उदेश्य साइकिलिंग के फायदों के प्रति जागरूक करना है। इस खास दिन पर यहां जानिए की वेट और फैट लॉस के लिए कितनी देर साइकिलिंग करना सही है। साथ ही इसे करने से पहले किन बातों को जानना जरूरी है।
वेट लॉस के लिए कितनी देर करें साइकिलिंग?
रिपोर्ट्स की मानें तो एक व्यक्ति को कम से कम 20 से 30 किलोमीटर साइकिलिंग करनी चाहिए। हालांकि आप एक या उससे ज्यादा घंटे के लिए साइकिल चला सकते हैं। अगर आप शुरुआत कर रहे हैं तो 15 से 20 मिनट आपके लिए काफी होंगे। हालांकि, अपनी क्षमता के मुताबिक ही साइकिल चलाना सही है।
इस बात का रखें ख्याल
अगर आप हाल ही में साइकिल चलाना शुरू कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए, जैसे शुरुआत में एक सपाट सतह पर चलाना बेहतर है। समय के साथ धीरे-धीरे आप चढ़ाई वाले रास्तों पर भी इसे चला सकते हैं। इसके अलावा अगर साइकलिंग चलाने से पहले कुछ स्ट्रैचिंग एक्सरसाइज को करना बेहतर है। क्योंकि साइलिंग से आपकी पीठ पर दबाव पड़ सकता है। ऐसे में अपने रूटीन में स्ट्रेचिंग के साथ कुछ एक्सरसाइज शामिल करें।
Weight Loss: लटकती तोंद कम करने के लिए खाएं ये 6 चीजें, नैचुरल तरीके से पिघलेगी चर्बी
[ad_2]
Source link