[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
ऐप्पल ने अपने WWDC 2023 इवेंट में नए iPadOS 17 और macOS सोनोमा अपडेट को भी पेश किया। ऐप्पल ने iOS17 के साथ iPad और Mac प्रोडक्ट्स की सीरीज के लिए अपने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर की घोषणा की। iPadOS 17 हेल्थ, क्रिएटिविटी और मल्टीटास्किंग पर फोक्स करने वाले कई फीचर्स को पेश करते हुए प्रॉडक्टिविटी में सुधार पर फोकस्ड है। ऐप्पल यूजर्स को iPad पर लॉक स्क्रीन को पर्सनलाइज करने देगा। इसके अलावा, इसमें इंटरैक्टिव विजेट्स हैं, पीडीएफ एडिट करने की क्षमता वाला एक नया नोट्स ऐप भी है। macOS सोनोमा को भी होम स्क्रीन पर विजेट्स, नए स्क्रीनसेवर और अन्य के लिए सपोर्ट मिल रहा है।
एलिजिबल डिवाइसेस के लिए ऐप्पल का नया आईपैडओएस 17 और macOS Sonoma इस साल के अंत में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। चलिए डिटेल में जानते हैं नए आईपैडओएस 17 और macOS सोनोमा फीचर्स में क्या है खास…
iPadOS 17 फीचर्स
आईपैडओएस को पहली बार कस्टमाइज्ड लॉक स्क्रीन का सपोर्ट मिल रहा है। यह फीचर ठीक उसी तरह काम करता है, जैसे आईफोन उपयोगकर्ता अपने iOS 16 लॉक स्क्रीन को कस्टमाइज करते हैं। उपयोगकर्ता अपनी आईपैड लॉक स्क्रीन को पर्सनलाइज कर सकते हैं और कस्टम वॉलपेपर सेट कर सकते हैं, फ़ॉन्ट एडजस्ट कर सकते हैं और अपनी पसंद के अनुसार फ़ोकस मोड सेट कर सकते हैं।
WWDC 2023: ऐप्पल लाया दुनिया का सबसे पतला 15 इंच Macbook Air
ऐप्पल ने आईपैडओएस 17 में हेल्थ ऐप के लिए सपोर्ट भी जोड़ा है। यूजर्स अपने फोन की जरूरत के बिना अपने हेल्थ डेटा की जांच कर सकेंगे क्योंकि आईफोन के हेल्थ ऐप का डेटा पहले से ही iCloud पर स्टोर है। आईपैड के लिए हेल्थ ऐप को बड़े डिस्प्ले का लाभ उठाने के लिए ऑप्टिमाइज और डिजाइन किया गया है।
स्टेज मैनेजर और फाइंड माय में किए गए सुधारों के साथ-साथ एक नया जर्नल ऐप भी है। आईपैडओएस 17 आज डेवलपर्स के लिए उपलब्ध होगा, और इस साल के अंत में एलिजिबल आईपैड यूजर्स के लिए जारी होने की उम्मीद है।
WWDC 2023: आ गया iOS 17, मिलेंगे नेमड्रॉप और स्टैंडबाय मोड जैसे धांसू फीचर
macOS Sonoma फीचर्स
नया मैकओएस सोनोमा अपडेट एरियल स्क्रीनसेवर के लिए सपोर्ट पेश करता है। यह यूजर्स को डेस्कटॉप स्क्रीन पर इंटरैएक्टिव विजेट जोड़ने की सुविधा भी देता है। ऐप्पल सिलिकॉन के पावरफुल परफॉर्मेंस का लाभ उठाने के लिए ऐप्पल ने पहली बार मैकओएस में एक नया गेम मोड जोड़ा है। ऐप्पल ने पुष्टि की कि मैकओएस सोनोमा आज डेवलपर्स के लिए उपलब्ध होगा, और इस वर्ष के अंत में एलिबिजल डिवाइसेस के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।
[ad_2]
Source link