[ad_1]
वॉशिंगटन. व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और जो कोई भी नई दिल्ली जाता है, वह खुद इसे देख सकता है, महसूस कर सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि अपने इस बयान के जरिए अमेरिका ने उन सभी आलोचनाओं को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में अमेरिका की राजकीय यात्रा पर होंगे.
व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के रणनीतिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, ‘भारत एक जीवंत लोकतंत्र है. कोई भी, जिसे आप जानते हैं, जो नई दिल्ली जाता है, वह इसे खुद देख सकता है. और निश्चित रूप से, मैं उम्मीद करता हूं कि लोकतांत्रिक संस्थानों की ताकत और इसकी हालत चर्चा का हिस्सा होगी.’
किर्बी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘देखिए, हम कभी संकोच नहीं करते. और आप दोस्तों के साथ ही ऐसा कर सकते हैं. आपको दोस्तों के साथ ऐसा करना चाहिए. आप कभी भी उन चिंताओं को जाहिर करने से नहीं कतराते हैं जो हम दुनिया भर में किसी के साथ हो सकते हैं. लेकिन यह (राजकीय) यात्रा है, वास्तव में अब जो है उसे आगे बढ़ाने के बारे में और हम जो उम्मीद करते हैं वह एक गहरी, मजबूत साझेदारी और दोस्ती होगी.’
.
Tags: Joe Biden, Narendra modi, White house
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 07:26 IST
[ad_2]
Source link