[ad_1]
बाजार में ढेर सारी कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच मौजूद हैं, ऐसे में मुश्किल हो जाता है कि किस ब्रांड पर जाया जाए। अगर आप भी कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान कर रहे हैं और कंफ्यूज हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी वॉच के बारे में बता रहे हैं, जो स्टाइलिश तो है ही साथ में कम कीमत में दमदार फीचर ऑफर करती है। हम बात कर रहे हैं Gizmore Glow Z की। हमें इसका रिव्यू करने का मौका मिला, कैसा रहा हमारा अनुभव, चलिए डिटेल में बताते हैं…
सबसे पहले जानिए बॉक्स में क्या मिलेगा
वॉच के बॉक्स में स्मार्टवॉच के अलावा, वारंटी कार्ड और चार्जिंग केबल मिलती है।
डिस्प्ले और डिजाइन
दिखने में वॉच काफी खूबसूरत है। इसमें स्लिम डिजाइन और मेटल बॉडी है, जो काफी मजबूत नजर आती है। वॉच में रोटेटिंग क्राउन नहीं है बल्कि एक फिजिकल बटन मिलता है। वॉच में सिलिकॉन स्ट्रैप्स मिलते हैं, जो काफी मुलायम है और लंबे समय तक पहनने में कंफर्टेबल हैं। वॉच की बिल्ट क्वालिटी काफी अच्छी है और मजबूत नजर आती है। डिस्प्ले के चारों ओर मोटे बेजल्स मिलते हैं, हालांकि टच काफी स्मूद है और तेजी से रिस्पॉन्स करता है।
Skyball Soundbar Neo 20 Review: ₹1299 में डांसिंग लाइट वाला स्पीकर, घर में लें डिस्को वाला फील
वॉच में एचडी एमोलेड 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है, जो 1.78 इंच का है। डिस्प्ले 368×448 पिक्सेल रिजॉल्यूशन और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। जैसा कि हम बता चुके कि वॉच में फिजिकल बटन मिलता है, जिसे वॉच को ऑन-ऑफ किया जा सकता है और मेन्यू को एक्सेस किया जा सकता है और बैक करने के लिए भी यूज किया जा सकता है।
वॉच में कॉलिंग समेत ढेर सारे फीचर्स
वॉच में कॉलिंग सपोर्ट मिलता है। इसे यूज करने के लिए आपको वॉच का कम्पैनियन ऐप FitCloudPro अपने फोन में इंस्टॉल करना होगा, जिसे आप वॉच से कनेक्ट करना चाहते हैं। इसके बाद ब्लूटूथ के जरिए फोन और वॉच आपस में कनेक्ट हो जाएंगे। यह प्रोसेस पूरा करने के बाद आप सीधे वॉच से ही चलते-फिरते कॉलिंग कर सकेंगे। हम कॉल करके इसकी टेस्टिंग की, जिसमें साफ आवाज आ ही थी। आपको वॉच में ही डायल पैड मिलता है, जिससे आप नंबर डायल कर कॉलिंग कर सकते हैं।
Urban Pro M Review: कम दाम में फीचर्स की भरमार, लुक्स ने किया इम्प्रेस
वॉच में फीचर्स की भरमार है। वॉच से ही आप हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्ट्रेस और बीपी तक चेक कर सकते हैं और उनका रिकॉर्ड रख सकते हैं। ऐप में पूरा डेटा रिकॉर्ड होता रहता है, जिसे आप कभी भी एक्सेस कर सकते हैं और एनालाइज कर सकते हैं। महिलाओं के लिए इसमें पीरियड ट्रैकर भी है।
बैटरी में कितना है दम
वॉच में लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। अगर आप ब्लूटूथ कॉलिंग का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो एक बार चार्ज करने पर नॉर्मल यूज में वॉच 15 दिन तक चल सकती है। अगर आप इससे कॉलिंग भी करते हैं, तो वॉच केवल 3 दिन तक ही चलेगी। चार्जिंग केबल वॉच के साथ ही मिलती है।
कितनी है कीमत
वॉच की कीमत 1500 रुपये से भी कम है। जी हां, फ्लिपकार्ट पर यह वॉच 1499 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है, हालांकि इसकी एमआरपी 6,999 रुपये है। इसके अलावा, कूपन का लाभ लेकर इसे और कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
खरीदें या नहीं
वॉच की कीमत 1500 रुपये से भी कम है और इस कीमत में आपको बड़ा एमोलेड डिस्प्ले मिल रहा है, जो स्मूद है और तेजी से रिस्पॉन्स करता है। वॉच में लंबी बैटरी लाइफ के साथ स्टाइलिश लुक भी मिल रहा है। वॉच में फीचर्स की भरमार है, अगर आपकी जरूरतों के हिसाब से इसमें फीचर्स मिल रहे हैं और यह आपके बजट में आ रही है, तो इसे खरीदने पर विचार किया जा सकता है।
[ad_2]
Source link