Home Education & Jobs NEET Result 2023 date: जारी होने वाला है नीट रिजल्ट, NTA अधिकारी ने दिया यह बयान

NEET Result 2023 date: जारी होने वाला है नीट रिजल्ट, NTA अधिकारी ने दिया यह बयान

0
NEET Result 2023 date: जारी होने वाला है नीट रिजल्ट, NTA अधिकारी ने दिया यह बयान

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

NEET Result 2023 date: नीट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बैठे विद्यार्थी अपना परिणाम neet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। एक एनटीए अधिकारी ने बताया है कि नीट का रिजल्ट अगले सप्ताह या उसके एक सप्ताह बाद जारी हो सकता है। परिणाम की घोषणा के साथ ही करीब 20 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा। नीट की प्रोविजनल आंसर-की जारी हो चुकी है। आंसर-की से विद्यार्थियों को अपने मार्क्स का मोटा मोटा अंदाजा लग गया होगा। रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी हो सकती है। 

करियर360 वेबसाइट पर प्रकाशित खबर के मुताबिक एनटीए अधिकारी साधना पाराशर ने बताया कि   अभी मणिपुर का काम खत्म किया है इसलिए इसमें कुछ समय लगेगा। परिणाम सभी छात्रों के लिए एक साथ घोषित किया जाना है। आप अगले सप्ताह या उसके एक सप्ताह बाद परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं।’ 

नीट का परिणाम के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। नीट काउंसलिंग 2023 ( NEET counselling 2023 ) की सूचना आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी की जाती है। 

नीट रिजल्ट के बाद काउंसलिंग 

– एमसीसी काउंलिंग के द्वारा सभी एम्स की 100 फीसदी सीटों को भरा जाएगा। इसके अलावा 

सेंट्रल यूनिवर्सिटी – बीएचयू, एएमयू, जामिया की 100 फीसदी सीटों पर काउंसलिंग एमसीसी ही करवाएगा। 

 – जिपमर के दोनों कैंपस पुडुचेरी व कराइकल की 100 फीसदी सीटें एमएससी काउंसलिंग से ही भरी जाएंगी।

– – डीयू कोटा (दिल्ली कोटा) के 15 फीसदी AIQ के अलावा 85 प्रतिशत राज्य कोटा की सीटों की काउंसलिंग भी एमसीसी ही करवाता है। 

– आईपीयू सेंट्रल कॉलेज (वीएमएमसी व ABVIMS, ईएसआईसी डेंटल)  

– इनके अलावा विभिन्न राज्यों में स्थित मेडिकल कॉलेजों के ऑल इंडिया कोटा की 15 फीसदी सीटों की काउंसलिंग भी एमसीसी ही करता है। 

– संबंधित राज्यों की काउंसलिंग अथॉरिटी अपने नियमों के मुताबिक 85 फीसदी स्टेट कोटा सीटों पर काउंलिंग आयोजित करेगी। प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की काउंसलिंग भी उसी राज्य की काउंसलिंग अथॉरिटी आयोजित करेगी। 

इस बीच अच्छी खबर यह है कि देश के 50 मेडिकल कॉलेजों को नया सत्र शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। देश में अब कुल 702 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं। इनमें कुल एमबीबीएस की सीटों की संख्या 1,07,658 हो गई है।

[ad_2]

Source link