Home World चीन और क्यूबा में साइन हुई एक खुफिया डील… रिपोर्ट का दावा, क्या नाक के नीचे से अमेरिका की जासूसी कर रहा ड्रैगन?

चीन और क्यूबा में साइन हुई एक खुफिया डील… रिपोर्ट का दावा, क्या नाक के नीचे से अमेरिका की जासूसी कर रहा ड्रैगन?

0
चीन और क्यूबा में साइन हुई एक खुफिया डील… रिपोर्ट का दावा, क्या नाक के नीचे से अमेरिका की जासूसी कर रहा ड्रैगन?

[ad_1]

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि चीन कुछ समय से क्यूबा से जासूसी कर रहा है और 2019 में उसने अपने खुफिया अड्डों को अपग्रेड किया था। द्वीप पर चल रहे नए जासूसी प्रयासों के बारे में एक रिपोर्ट सामने आने के बाद अधिकारी ने यह दावा किया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि चीन ने फ्लोरिडा से लगभग 160 किमी दूर द्वीप पर एक इलेक्ट्रॉनिक ईव्सड्रॉपिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए क्यूबा के साथ एक सीक्रेट डील पर साइन किए हैं। हालांकि अमेरिका और क्यूबा की सरकारों ने रिपोर्ट पर कड़ा संदेह जताया है।

नाम न छापने की शर्त पर बाइडन प्रशासन के अधिकारी ने कहा, ‘मीडिया का दावा हमारी समझ के अनुरूप नहीं है’, लेकिन अधिकारी ने यह नहीं बताया कि रिपोर्ट गलत कैसे है और न ही इस बारे में विस्तार से जानकारी दी कि क्या चीन की ओर से क्यूबा में जासूसी के अड्डे बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि यह मुद्दा जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने से पहले का है क्योंकि बीजिंग ने दुनियाभर में अपने खुफिया अड्डों को मजबूत करने के प्रयास किए हैं।

Chinese Spy Facility in Cuba: अमेरिका की जासूसी के लिए क्यूबा में स्पाई सेंटर खोलेगा चीन, व्हाइट हाउस बोला- हमें सब कुछ पता है

चीन ने लगाया अफवाह फैलाने का आरोप

अधिकारी ने कहा, ‘यह कोई नया नहीं बल्कि लगातार चला आ रहा एक मुद्दा है।’ अधिकारी ने दावा किया कि पीआरसी (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) ने 2019 में क्यूबा में अपने खुफिया अड्डों को अपग्रेड किया था। वॉशिंगटन में चीन के दूतावास के एक अधिकारी ने चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से शुक्रवार को दिए एक बयान की ओर इशारा किया। चीनी मंत्रालय ने क्यूबा के जासूसी स्टेशन की बात करके अमेरिका पर ‘अफवाह फैलाने और बदनामी’ करने का आरोप लगाया।

क्यूबा ने रिपोर्ट को कहा- ‘झूठा’

क्यूबा सरकार ने तत्काल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। गुरुवार को क्यूबा के उप विदेश मंत्री कार्लोस फर्नांडीज डी कोसियो ने जर्नल की रिपोर्ट को ‘पूरी तरह से झूठा’ कहकर खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि क्यूबा लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में किसी भी तरह की विदेशी सैन्य उपस्थिति को खारिज करता है। कुछ महीनों पहले अमेरिका के आसमान में देखे गए कथित जासूसी गुब्बारों को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।

[ad_2]

Source link