[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
दांतों की सही तरह से केयर ना करने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इन दिनों जो सबसे कॉमन समस्या है वह है सेंस्टिविटी की। ज्यादातर लोगों को ठंडी या गर्म चीजों को खाने से तेज झनझाहट होने लगती है। ऐसे में खाना-पीना तो मुश्किल हो ही जाता है साथ ही ब्रश करने में भी परेशानी होती है। ऐसा तब होता है जब दांतों का इनेमल खराब होने लगे। इसके अलावा ये समस्या दांतों के टूटे, क्रैक आने, फिर फिलिंग खत्म होना या मसूड़े के फूलने की वजह से होता है। झनझनाहट से राहत पाने के लिए आप इन नुस्खों को अपना सकते हैं।
क्या करें यूज
दांतों की समस्या से निपटने के लिए आप तिल के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बीज झनझनाहट से निपटने के साथ ही कई ओरल हेल्थ प्रॉब्लम का इलाज कर सकते हैं।
तिल का करें इस्तेमाल-
झनझनाहट से निपटने के लिए आप डॉक्टर द्वारा बताए गए इस नुस्खे को अपना सकते हैं। इसे फॉलो करने के एक हफ्ते बाद ही आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इस नुस्खे के लिए आपको काली तिल चाहिए होगी। इसके लिए एक चम्मच तिल के बीजों को पीसकर उसकी चटनी बना लें। फिर इसे पानी में उबाल लें और हल्का गुनगुना होने के बाद इस पानी से गरारे करें। अगर आपके पास काली तिल नहीं है तो आप सफेद तिल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
इन परेशानियों से भी मिलेगा छुटकारा
एक्सपर्ट की मानें तो इस नुस्खे को अपनाने के बाद आपको दांतों की झनझनाहट से तो छुटकारा मिलेगा ही, साथ ही मसूड़ों से खून आना, सूजन, दर्द और मुंह की बदबू से भी आप निपट सकते हैं।
सफेद और चमकते दातों के लिए अपनाएं ये हैक्स, पीलापन होगा गायब
[ad_2]
Source link