Monday, April 7, 2025
Google search engine
HomeNationalदुल्हन का हाथ कांपा तो दूल्हे ने नहीं पहनाई वरमाला, स्‍टेज पर...

दुल्हन का हाथ कांपा तो दूल्हे ने नहीं पहनाई वरमाला, स्‍टेज पर मचा हड़कंप; जानें फिर क्‍या हुआ 


ऐप पर पढ़ें

Groom and bride News: गोरखपुर के हरपुर-बुदहट क्षेत्र में रविवार की रात हो रही एक शादी में मंच पर चढ़ते ही दुल्हन के हाथ कांपने लगे। यह देखकर दूल्हे ने वरमाला पहनाने से इंकार कर दिया। रात भर दूल्हे और बारातियों के बीच मान-मनौव्वल का दौर जारी रहा। इस बीच लड़की पक्ष ने डायल 112 को सूचना दे दी। ग्राम प्रधान गंगा बेलदार भी मौके पर पहुंचे। पीआरवी सिपाहियों और ग्राम प्रधान के समझाने के बाद सोमवार को भोर में शादी की रस्म पूरी हुई।

सिरुवापार निवासी सिरताज की बेटी अंजू की शादी बस्ती जिले के धौरहरा निवासी रामू के साथ तय थी। रविवार को जब बारात आयी तो स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन वरमाला पहनाने के लिए चढ़े। मंच पर जुटी भीड़ को देखकर दुल्हन घबरा गई और उसके हाथ कांपने लगे। दूल्हा इसको बीमारी समझ बैठा और दुल्हन को वरमाला पहनाने से इनकार करते हुए स्टेज से उतर गया। यह दृश्य देख सब हतप्रभ रह गए।

दुल्हन और उसके माता-पिता रोने लगे। काफी समझाने के बाद भी जब दूल्हा नहीं माना तो लड़की पक्ष ने डायल 112 बुलवाया और गांव के प्रधान गंगा बेलदार ने वर पक्ष को समझाया की लड़की डर गई थी। इसलिए हाथ कांपने लगा। दूल्हा-दुल्हन को आमने-सामने कर एक-दूसरे को दिखाया गया। फिर दूल्हा मान गया और सोमवार भोर में दोनों ने सात फेरे लिया। दुल्हन को विदा कराकर दूल्हा ले गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments