Home Tech & Gadget 1990 रुपये में खरीदें 32 इंच का Samsung Smart TV, कुछ घंटे के लिए मिल रही है डील

1990 रुपये में खरीदें 32 इंच का Samsung Smart TV, कुछ घंटे के लिए मिल रही है डील

0
1990 रुपये में खरीदें 32 इंच का Samsung Smart TV, कुछ घंटे के लिए मिल रही है डील

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

नया स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट ज्यादा नहीं है तो स्क्रीन साइज या फिर ब्रैंड से समझौता करने की जरूरत नहीं है। सबसे बेहतरीन डिस्प्ले पैनल बनाने वाली कंपनियों में से एक Samsung का बड़ा 32 इंच स्क्रीन साइज वाला Smart TV खरीदने का मौका बेहद कम कीमत पर मिल रहा है। 

सैमसंग का प्रीमियम स्मार्ट टीवी बेहद कम कीमत में ढेरों ऑफर्स के साथ मिल रहा है। बैंक डिस्काउंट के अलावा इस स्मार्ट टीवी पर पुराना टीवी एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। दमदार फीचर्स के साथ आने वाले इस टीवी को खरीदने पर गिफ्ट कार्ड्स और कैशबैक भी मिल सकता है।

आधी कीमत पर मिल रहे हैं Smart TV! इन 5 मॉडल्स पर मिल रही है छूट

बड़े डिस्काउंट पर ऐसे खरीद सकते हैं टीवी

Samsung HD Ready LED Smart Tizen TV स्मार्ट टीवी की भारत में कीमत 18,900 रुपये रखी गई है। यह टीवी 31 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद फ्लिपकार्ट पर 12,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। Kotak Bank क्रेडिट कार्ड्स और EMI लेनदेन पर 10 पर्सेंट डिस्काउंट के अलावा SBI Credit Card के साथ EMI लेनदेन पर 1,250 रुपये तक की छूट मिल रही है।

Kotak Bank Debit Card पर 10 पर्सेंट छूट के अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5 पर्सेंट कैशबैक मिलेगा। फ्लिपकार्ट पे लेटर के लिए साइन-अप करने पर 500 रुपये का गिफ्ट कार्ड भी ग्राहकों को मिलेगा। 11,000 रुपये तक के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ टीवी केवल 1,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

पहली बार 5000 रुपये से कम में खरीदें OnePlus Smart TV, यहां से खरीदें

ऐसे हैं Samsung Smart TV के फीचर्स

सैमसंग स्मार्ट टीवी के लेटेस्ट 2022 मॉडल में 32 इंच का बड़ा HD Ready डिस्प्ले 1366×768 पिक्सल्स रेजॉल्यूशन के साथ दिया गया है, जो 50Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस टीवी में Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है और Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar और Youtube जैसी ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है।

दमदार ऑडियो के लिए इसमें 20W ऑडियो आउटपुट दिया गया है और Dolby Digital Plus के साथ इसमें 360 डिग्री साउंड एक्सपीरियंस मिलेगा। इस टीवी में एक पर्सनल कंप्यूटर मोड भी दिया गया है, जिसके साथ माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ऐप्स का इस्तेमाल टीवी स्क्रीन पर किया जा सकता है। इस टीवी में स्क्रीन मिररिंग फीचर भी मिलता है।

[ad_2]

Source link