[ad_1]

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय
Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज दोपहर बाद गुजरात में कच्छ के तट से टकराएगा। अनुमानों के मुताबिक लैंडफॉल के वक्त 125 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस बीच मौसम विभाग ने कच्छ और सौराष्ट्र के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं गुजरात सरकार ने तटीय इलाकों के 10 किमी. के दायरे से 74 हजार से ज्यादा लोगों को निकालकर अस्थायी शिविरों में भेजा है। गुजरात के 8 जिलों में सेना, एयरफोर्स, नेवी, कोस्टगार्ड, NDRF, SDRF तैनात कर दिया गया है। वहीं अलग-अलग राज्यों में NDRF की 42 टीम तैनात की गई है। इस चक्रवाती तूफान को लेकर पीएमओ भी काफी एक्टिव है। पल-पल का अपडेट पीएम मोदी खुद ले रहे हैं। दिल्ली से लेकर गांधीनगर तक सभी एजेंसियां हाईअलर्ट पर हैं।
Live updates :Cyclone Biparjoy live update
Refresh
-
Jun 15, 2023
8:08 AM (IST)
दिल्ली : तूफान बिपरजॉय की मॉनिटरिंग
दिल्ली स्थित मौसम विभाग के मुख्यालय में तूफान बिपरजॉय पर नजर रखी जा रही है। यहां एक वॉर रूम बनाया गया और इसे 4 हिस्सों में बांटकर इस गंभीर तूफान पर नजर रखी जा रही है।
-
Jun 15, 2023
7:19 AM (IST)
द्वारकाधीश मंदिर आज श्रद्धालुओं के लिए बंद
महातूफान बिपरजॉय के चलते गुजरात के तटीय इलाकों में अलर्ट जारी है। वहीं इस बीच द्वारकाधीश मंदिर को आज श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है।
-
Jun 15, 2023
7:17 AM (IST)
मांडवी: समंदर में उठ रही हैं ऊंची लहरें
चक्रवात बिपरजॉय आज गुजरात के तट से टकरानेवाला है। इससे पहले मांडवी के समंदर ऊंची लहरें उठ रही हैं।
-
Jun 15, 2023
7:02 AM (IST)
राहत और बचाव के लिए सेना और NDRF की टीमें तैनात
गुजरात के 8 जिलों में सेना, एयरफोर्स, नेवी, कोस्टगार्ड, NDRF, SDRF की टीमें तैनात की गई हैं। गुजरात के अलावा अन्य राज्यों में NDRF की 42 टीम तैनात की गई है
-
Jun 15, 2023
6:59 AM (IST)
दोपहर बाद तट से टकराएगा बिपरजॉय
आज दोपहर बाद तूफान बिपरजॉय कच्छ के जखऊ पोर्ट से टकराएगा, मौसम विभाग ने कच्छ और सौराष्ट्र के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
[ad_2]
Source link
