[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
एक से दूसरी भाषा में ट्रांसलेशन का काम सर्च इंजन कंपनी गूगल ने अपनी Google Translate सेवा के साथ बेहद आसान कर दिया है। खास बात यह है कि इसके जरिए टेक्स्ट से लेकर डॉक्यूमेंट्स, वेबसाइट्स और अलग-अलग भाषाओं में होने वाले रियल-टाइम कन्वर्सेशन का भी अनुवाद अपनी भाषा में किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि आप बिना इंटरनेट के भी यह टूल इस्तेमाल कर सकते हैं।
गूगल ट्रांसलेट कंपनी का फ्री टूल है और 100 से ज्यादा भाषाओं में अनुवाद का विकल्प यूजर्स को देता है। गूगल मैप्स की तरह ही ट्रांसलेट सेवा को भी ऑफलाइन इस्तेमाल करने का विकल्प मिलता है। यूजर्स चाहें तो उन भाषाओं के लैंग्वेज पैक डाउनलोड कर सकते हैं, जिनमें इंटरनेट के बिना अनुवाद करना चाहते हैं। खासकर किसी नई जगह सफर पर जाने की स्थिति में यह फीचर बेहद काम का साबित हो सकता है।
बिना इंटरनेट रास्ता बताएगा Google Maps, बेहद आसान है तरीका; इतना करना होगा
बिना इंटरनेट ऐसे काम करेगा Google Translate
सबसे पहले तो आपको डिवाइस में गूगल अकाउंट की मदद से लॉगिन करना होगा, जिससे लैंग्वेज पैक डाउनलोड और ऐक्सेस करने का विकल्प मिले। साथ ही इसके लिए फोन या डिवाइस में स्टोरेज स्पेस की जरूरत भी पड़ेगी। आपको नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से Google Translate ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें और अपने गूगल अकाउंट के साथ इसमें लॉगिन कर लें।
2. ऐप ओपेन करने के बाद सेटिंग्स में जाएं और ‘Offline Translation’ विकल्प पर टैप करें।
3. अब उन भाषाओं का चुनाव करें, जिनमें आपको बिना इंटरनेट के ऑफलाइन ट्रांसलेशन करना है और उनके लैंग्वेज पैक्स डाउनलोड कर लें।
4. एक बार ये पैक्स डाउनलोड होने के बाद आप इंटरनेट कनेक्टिविटी ना होने की स्थिति में भी ट्रांसलेशन कर पाएंगे।
कब-कहां जाते हैं आप? गूगल को सब पता है, फोन में फौरन बदल लें ये सेटिंग्स
खास बात यह है कि गूगल ट्रांसलेट ऐप के जरिए आप किसी टेक्स्ट की फोटो क्लिक करते हुए भी उसका अपनी भाषा में मतलब समझ सकते हैं। इस तरह विदेश यात्रा पर निकले हों तो ऑफलाइन ट्रांसलेशन फीचर मददगार साबित होता है क्योंकि कई बार इंटरनेट कनेक्टिविटी या सेल्युलर नेटवर्क नहीं मिलता और भाषा से जुड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
[ad_2]
Source link