Home Tech & Gadget 12 हजार का जबर्दस्त फोन लाया Redmi, 50MP कैमरा और हैवी रैम मिलेगी

12 हजार का जबर्दस्त फोन लाया Redmi, 50MP कैमरा और हैवी रैम मिलेगी

0
12 हजार का जबर्दस्त फोन लाया Redmi, 50MP कैमरा और हैवी रैम मिलेगी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

ढेर सारे लीक्स और अफवाहों के बाद, फाइनली Xiaomi ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 12 लॉन्च कर दिया है। नया रेडमी 12 एक सिंपल सोबर डिजाइन के साथ आता है, जो दिखने में काफी अच्छी लगता है। नया फोन 6.79-इंच डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले के बीच में टॉप पर एक पंच-होल कटआउट, जिसमें सेल्फी कैमरा लगा है। फोन मीडियाटेक के ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। फोन काफी किफायती कीमत में लॉन्च किया गया है। सस्ता होने बावजूद इसका फोन में 50 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा और बड़ी बैटरी मिलती है। चलिए बताते हैं कितनी है फोन की कीमत

Redmi 12 की कीमत और उपलब्धता

बता दें कि, शाओमी ने इस नए Redmi 12 स्मार्टफोन को फिलहाल थाईलैंड में लॉन्च किया है। जहां इसकी कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए TBH 5,299 (लगभग 12,516 रुपये) है। कंपनी ने फिलहाल 4GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। फोन को थाईलैंड में Shopee और Lazada के जरिए खरीदा जा सकता है। Redmi 12 को मिडनाइट ब्लैक, स्काई ब्लू और पोलर सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने फिलहाल फोन की वैश्विक उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

₹35000 कम में खरीदें iPhone 14 का 128GB मॉडल, 80 हजार है MRP

फोन में 6.79 इंच डिस्प्ले और हैवी रैम

नया रेडमी 12 स्मार्टफोन में फुल एचडी प्लस, 2460×1080 पिक्सेल रिजॉल्यूशन के साथ 6.79 इंच का डिस्प्ले है। डिस्प्ले पैनल में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 396 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी, 550 निट्स ब्राइटनेस और एक पंच होल कटआउट का सपोर्ट मिलता है। फोन ऑक्टा-कोर हीलियो G88 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट मिलता है, जिससे स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

₹15000 से कम में 11 इंच डिस्प्ले वाला Tablet, इसमें 8GB रैम और 8000 mAh बैटरी भी

फोन में 50MP कैमरा और तगड़ी बैटरी

फोन MIUI 14 पर बेस्ड एंड्रॉइड 13 पर काम करता है. फोटोग्राफी के लिए, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। कैमरा मॉड्यूल में 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सेल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन के अन्य खास फीचर्स में डुअल-सिम कार्ड स्लॉट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एआई फेस अनलॉक सपोर्ट, एनएफसी और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी शामिल है। डस्ट और वॉटर रेजिसटेंट के लिएस फोन IP53 रेटिंग के साथ आता है।

[ad_2]

Source link