[ad_1]
सस्ते दाम में बेस्ट फीचर वाली स्मार्टवॉच लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। इंडियन वियरेबल ब्रैंड अर्बन ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Urban Pro Z को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टवॉच की कीमत 2,999 रुपये रखी है। यह एक साल की वॉरंटी के साथ आती है। वॉच को तीन कलर ऑप्शन- ब्लू, ब्लैक और ग्रे में लॉन्च किया गया है। इसे आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकते हैं। अर्बन की इस नई वॉच में आपको एआई वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट और 24×7 हेल्थ मॉनिटरिंग के अलावा कई शानदार फीचर मिलेंगे।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
वॉच में कंपनी 1.85 इंच का फुल एचडी टच डिस्प्ले ऑफर कर रही है। वॉच में 100 से ज्यादा वॉच फेस दिए गए हैं, जिन्हें यूजर अपने मूड और स्टाइल के हिसाब से सेट कर सकते हैं। वॉच का डिजाइन स्क्वेयर डायल वाला है। इसे जिंक अलॉय से बनाया गया है। वॉच के डायल से जुड़ा सिलिकॉन स्ट्रैप काफी सॉफ्ट है। कंपनी इस वॉच में 24×7 हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए ड्यूल सेंसर दे रही है।
इसके अलावा इस वॉच में आपको 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड देखने को मिलेंगे। वॉच में कंपनी स्लीप और हार्ट रेट सेंसर भी ऑफर कर रही है। वॉच को यूज करने के लिए आपको स्मार्टफोन में Urban Health Suite ऐप को इंस्टॉल करना होगा। इस ऐप की मदद से आप अपनी हेल्थ और दूसरी ऐक्टिविटी को आसानी से ट्रैक कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: जियो का धांसू प्लान, 300GB डेटा, नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो भी फ्री
यह वॉच इन-बिल्ट एचडी स्पीकर और माइक्रोफोन से लैस है, ताकि यूजर्स को वॉच में ही कॉलिंग का भी मजा मिले। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। वॉच में मौजूद एआई वॉइस असिस्टेंट आपको टेक्स्ट मेसेज और कॉल्स की जानकारी देता है। यह वॉच IPX67 सर्टिफिकेशन के साथ आती है, जो इसे पसीने और पानी से काफी हद तक बचाता है।
[ad_2]
Source link