[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
इनफीनिक्स ने अपने पॉप्युलर स्मार्टफोन Infinix NOte 30 Pro का लिमिटेड एडिशन वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने इस लिमिटेड एडिशन फोन को न्यू यॉर्क के टेस्ला साइंस सेंटर के साथ मिलकर लॉन्च किया है। इस पार्टनरशिप में इनफीनिक्स टेस्ला साइंस सेंटर को डेवेलपमेंट और दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट करेगा। कंपनी इस लिमिटेड एडिशन फोन को टेस्ला थीम वाले गिफ्ट बॉक्स और स्पेशल पैकेजिंग में ऑफर करने वाली है। इस में यूजर्स को फोन का गोल्डेन कलर वेरिएंट, एक 68 वॉट का चार्जर, एक 15 वॉट का Qi वायरलेस चार्जर और टेस्ला ब्रैंडिंग वाला सिलिकॉन केस मिलेगा। फोन की उपलब्धता और कीमत के बारे में फिलहाल कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी इस फोन में 1080×2460 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का AMOLED पंच-होल डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह फुल एचडी+ डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 का है। फोन 8जीबी रैम से लैस है। इसे 128जीबी और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट ऑफर कर रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस और एक एआई लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है।
वीवो के 5G फोन पर 23 हजार रुपये तक का फायदा, 22 जून तक धमाकेदार ऑफर
साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है। ओएस की बात करें तो फोन ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड इनफीनिक्स के XOS 13 UI पर काम करता है।
(Photo: Gizmochina)
[ad_2]
Source link