[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
योगा सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है, यही वजह है कि रोजाना योग करने की सलाह दी जाती है। इसके प्रति जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। योग करने पर मांसपेशियों, जोड़ों और अंगों सहित शरीर को स्ट्रेच करने और मजबूत करने में मदद मिलती है। रोजाना योगाभ्यास करने पर मांसपेशियों टोन होती है और शरीर में लचीलापन बढ़ जाता है। कुछ योगासन ऐसे भी हैं जिन्हें रोजाना करने पर आप अपनी चर्बी कम कर सकते हैं। यहां 3 ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं जिन्हें रोजाना करने पर वेट मेंटेन करने में मदद मिल सकती है।
फिट रहने के लिए कर रहे हैं योगा? भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हेल्थ को होता है नुकसान
1) सर्वांगासन
इस आसन को करने के लिए आपको अपने पैरों को अपने सिर के ऊपर रखना होता है। ऐसा करने के लिए पीठ के बल लेट जाते हैं और अपने पैरों को 90 डिग्री के कोण पर जमीन से ऊपर उठाएं। फिर अपने पैरों को और ऊपर उठाने की कोशिश करें और अपने हाथों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आसन करते समय आपके पैर की उंगलियां आसमान की तरफ होनी चाहिए। हालांकि, इस आसन को अच्छी तरह से करने के लिए आपको प्रेक्टिस करनी होगी।
2) अधो मुख संवासन
इस आसन को करने के लिए जमीन पर सीधा लेट जाएं और फिर धीरे-धीरे अपने धड़ को ऊपर उठाएं। इस समय आपकी हथेलियां दूर और बाहर की ओर होनी चाहिए। दूसरी ओर, आपके पैरों को एक दूसरे के बगल में रखने की जरूरत है। इस बिंदु पर, जमीन को छूने वाले शरीर के हिस्से केवल आपकी हथेलियां और पैर होने चाहिए। आपका चेहरा भी कोण के अंदर और नीचे की ओर होना चाहिए। इस आसन को कम से कम 10 बार दोहराएं।
3) धनुरासन
इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं, हाथों को साइड में रखें और पैरों को सीधा रखें। फिर अपने घुटनों को पीछे झुकाते हुए अपने पैरों को जितना हो सके अपने नितंबों के पास लाएं। फिर धीरे से अपनी एड़ियों को अपने हाथों से पकड़ें। ध्यान रखें कि इस आसन को करते समय आपके कूल्हे और घुटने एक ही जगह पर हों। जैसे ही आप अपने पैरों को अपने धड़ के करीब लाते हैं, अपनी जांघों को जमीन से थोड़ा सा ऊपर उठाएं। ध्यान रखें कि एक ही समय में अपने सिर और छाती दोनों को ऊपर उठाना है। 4-5 सांसों तक रुकें। अगर सांस लेने में परेशानी हो रही हो तो हल्का खिंचाव बनाने से आपको आरान मिल सकता है। ज्यादा दिक्कत होने पर इस आसन को छोड़ सकते हैं।
International Yoga Day 2023: क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जानिए इस दिन का महत्व
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।
[ad_2]
Source link