Home Life Style सलमान खान की हीरोइन भाग्यश्री का 54 की उम्र में दमकता है चेहरा, जानिए एक्ट्रेस का ब्यूटी रूटीन

सलमान खान की हीरोइन भाग्यश्री का 54 की उम्र में दमकता है चेहरा, जानिए एक्ट्रेस का ब्यूटी रूटीन

0
सलमान खान की हीरोइन भाग्यश्री का 54 की उम्र में दमकता है चेहरा, जानिए एक्ट्रेस का ब्यूटी रूटीन

[ad_1]

Bhagyashree beauty tips- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM/BHAGYASHREE.ONLINE
Bhagyashree beauty tips

फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ (Maine Pyar Kiya) में सलमान खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं भाग्यश्री 54 साल की हो चुकी हैं। भाग्यश्री के बच्चे भी बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं लेकिन इस उम्र में भी भाग्यश्री की स्किन 25 या 30 साल की महिला की तरह दमकती है। भाग्यश्री का ब्यूटी रूटीन हर कोई जानना चाहता है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं भाग्यश्री कई बार अपना घरेलू ब्यूटी रूटीन फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं। भाग्यश्री ने बताया है कि उनकी फ्लॉलेस स्किन का राज कॉस्मेटिक्स नहीं बल्कि दादी और नानी के नुस्खे हैं। 

भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन का राज क्या है? (secret of Bhagyashree’s glowing skin)

  1. भाग्यश्री अपने स्किन को फ्लॉलेस बनाने के लिए शहद और दूध का इस्तेमाल करती हैं। वह शहद और दूध का फेस पैक अपने चेहरे पर लगाती हैं।
  2. भाग्यश्री अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए कॉफी का स्क्रब या फिर ओट्स से बना स्क्रब इस्तेमाल करती है। चेहरे को हफ्ते में एक बार एक्सफोलिएट जरूर करना चाहिए। चेहरे के लिए स्क्रब बहुत जरूरी है, स्क्रब करने से चेहरे पर मौजूद ब्लैक हैड्स भी निकल जाते हैं।
  3. ओट्स में एंटीऑक्सीडेंट्स व एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, ऐसे में जब आप ओट्स का स्क्रब यूज करेंगे को चेहरे में निखार आएगा।
  4. वह घर में बेसन से अपना चेहरा साफ करती हैं। कभी  कभी वह बेसन में दूध मिलाकर भी चेहरे की सफाई करती हैं।
  5. भाग्यश्री बाजार में मिलने वाले फेस पैक की जगह घर में इन्हें बनाती हैं।
  6. भाग्यश्री हल्दी, दूध में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पैक बनाती हैं, जिसे चेहरे पर लगाने से निखार आता है।
  7. इसके अलावा भाग्यश्री अपने चेहरे की मलाई से भी मालिश करती हैं। मलाई से चेहरे की मसाज करने से चेहरा मॉइस्चराइज होता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: Hair Care : फिटकरी बढ़ाएगी बालों की ग्रोथ, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

घर में इन 5 सामान से बनाएं केमिकल फ्री फेस वॉश, जानें Homemade Face Wash बनाने का तरीका

ब्यूटी ब्लेंडर की ऐसे करें सफाई, नहीं तो चेहरा चमकने की बजाए हो जाएगा बर्बाद

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन



[ad_2]

Source link