[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट ने सावन में दर्शन और आरती के लिए नई रेट लिस्ट जारी की है। सुगम दर्शन के लिए अब 300 की जगह 500 रुपये देने होंगे। मंगला आरती के लिए 500 की जगह 1000 हजार रुपये लगेगा। मंदिर के सीईओ सुनील कुमार वर्मा के अनुसार सावन के आठों सोमवार को रेट ज्यादा होगा। सोमवार को सुगम दर्शन के लिए 750 और मंगला आरती के लिए 2000 रुपये देने पड़ेंगे। मध्याह्न आरती भोग, सप्तर्षि आरती, रात्रि शृंगार आरती के लिए 500 रुपये देने होंगे।
यह रेट सावन को छोड़कर अन्य दिनों में 300 रुपये है। वहीं, एक शास्त्री से रुद्राभिषेक कराने के लिए 700 रुपये और 5 शास्त्रियों से रुद्राभिषेक के लिए 2100 रुपये देने होंगे। संन्यासी भोग के लिए सोमवार को 7500 रुपये लगेंगे। अन्य दिनों में 4500 रुपये देने पड़ेंगे। सुगम दर्शन का शुल्क देने के बाद भक्तों को लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ता। दर्शन के बाद उन्हें प्रसाद का बॉक्स भी दिया जाता है।
दूसरे के पास पर एयरपोर्ट में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था युवक, सीआईएसएफ ने दबोचा
आठों सोमवार को होगा शृंगार
10 जुलाई सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ की चल प्रतिमा का शृंगार, दूसरे सोमवार 17 जुलाई को गौरी-शंकर का, तीसरे सोमवार को अमृत वर्षा शृंगार, चौथे को भागीरथी शृंगार और मासिक पूर्णिमा शृंगार होगा। 5वें सोमवार को तपस्यारत पार्वती शृंगार, छठें सोमवार को शंकर पार्वती गणेश शृंगार, 7वें सोमवार को अर्धनारीश्वर, 8वें सोमवार (28 अगस्त) को रुद्राक्ष व 31 अगस्त को वार्षिक झूला शृंगार किया जाएगा।
दर्शन को वाटर वे पर विचार
सावन में शिव भक्तों को काशी विश्वनाथ मंदिर तक पहुंचाने के लिए अस्सी और नमो घाट का ‘वाटर वे’ खुल सकता है। भक्त यहां से 15-20 मिनट में विश्वनाथ धाम पहुंच सकेंगे। सावन से पहले इन रूटों पर डीजल इंजन वाली वाटर टैक्सी की भी शुरुआत हो सकती है।
तैयारियों पर बैठक 27 को
सीईओ सुनील वर्मा ने बताया कि 27 जून को कमिश्नर कौशल राज शर्मा सावन की तैयारियों के संबंध बैठक करेंगे। इसमें तय होगा कि मंदिर में एंट्री और एग्जिट का रास्ता क्या होगा? किस-किस रास्ते से भक्त आ-जा सकेंगे।
[ad_2]
Source link