[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Noise तेजी से अपनी स्मार्टवॉच लाइनअप को एक्सपेंड करर रहा है। कंपनी ने अब अपनी नई स्मार्टवॉच के तौर पर Noise ColorFit Vision 3 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे ColorFit Vision 2 के तौर पर लॉन्च किया था, जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। पुराने मॉडल की तुलना में, नया मॉडल बड़े डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट और अधिक प्रीमियम लुक के साथ आता है। कितनी है नई वॉच की कीमत और क्या है खास, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ…
Noise ColorFit Vision 3 के स्पेसिफिकेशन
नॉइज कलरफिट 3 में राउंड एज के साथ एक रैक्टेंगुलर 1.96 इंच एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 410×502 पिक्सेल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। दिखने में वॉच काफी हद तक ऐप्पल वॉच के समान दिखती है। नई वॉच में एक डिजिटल क्राउन और एक साइड बटन भी है। स्मार्टवॉच मैटेलिक और लेदर स्ट्रैप ऑप्शन में उपलब्ध है, जो इसे एक प्रीमियम टच देता है।
स्मार्टवॉच ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी से लैस है, तो तेज कनेक्टिविटी सुनिश्चित करती है। वॉच में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले का भी सपोर्ट मिलता है। कंपनी का कहना है कि वॉच में 150 से ज्यादा वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है।
बड़े TV का सपना सच: कोडक लाया 75 इंच तक के 8 Smart TV, कीमत ₹10499 से शुरू
हेल्थ फीचर्स की बात करें तो, ColorFit Noise 3 में 24/7 हार्ट रेट मॉनिटर, ब्रीद प्रैक्टिस फंक्शनैलिटी, महिलाओं के लिए पीरियड ट्रैकर, SpO2 मॉनिटरिंग, स्ट्रेस ट्रैकर और एक स्लीप ट्रैकर भी शामिल है। वॉच में 100 स्पोर्ट्स मोड के साथ ही अलग-अलग तरह की फिटनेस एक्टिविटी को ट्रैक करने की सुविधा मिलती है। वॉच IP68 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आती है, जो इसे पसीने और पानी की हल्की बौछार से सुरक्षित रखती है। कंपनी का कहना है कि वॉच की बैटरी रेगुलर यूज के दौरान 7 दिन तक चलती है और कॉल करने के दौरान 2 दिन तक चलती है।
नई वॉच की कीमत और उपलब्धता
ColorFit Vision 3 स्मार्टवॉच के सिलिकॉन और लेदर वेरिएंट की कीमत 3,999 रुपये है, जबकि मेटल स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत 4,999 रुपये है। ये वॉच फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल साइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
[ad_2]
Source link