[ad_1]
निखिल स्वामी/बीकानेर. बीकानेर अपने खाने के स्वाद से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. गर्मी के सीजन में भी यहां एक बढ़कर एक खाने की चीज़ें बनती हैं, जिससे पूरा बीकानेर जाना जाता है. यहां एक ऐसी आइसक्रीम बनती है जिसकी वैसे तो सालभर डिमांड रहती है. लेकिन, गर्मी के दिनों में इसकी डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. हम बात कर रहे है बीकानेर की स्पेशल टूटी फ्रूटी की. इसको गबागब भी कहते हैं. जो बीकानेर के नत्थूसर गेट स्थित जोशी आइसक्रीम में ही मिलती है. इस आइसक्रीम के स्वाद को चखने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं. वही विदेशी सैलानी भी इस स्पेशल आइसक्रीम का स्वाद चखने आते हैं.
जोशी परिवार के तीसरी पीढ़ी के राम जोशी ने बताया कि यह आइसक्रीम पूरे बीकानेर में हमारे यहां ही मिलती है. इस आइसक्रीम को बनाते हुए 40 साल से अधिक हो गए हैं. इस आइसक्रीम को खाने के लिए रोजाना 800 से 900 लोग आते हैं. यह आइसक्रीम 90 रुपये में बेची जाती है. इस दुकान में दोपहर से रात तक काफी भीड़ रहती है.
गिलास में खिलाई जाती है यह आइसक्रीम
राम जोशी ने कहा, ‘मेरे दादाजी, ताऊजी, पिताजी, चाचाजी, मेरे बड़े भाई सहित अब चौथी पीढ़ी इस काम में जुटी हुई है. उनके दादाजी ने आइसक्रीम तैयार करना शुरू किया, फिर धीरे-धीरे मेहनत करते हुए स्वयं ही आइसक्रीम बनाना शुरू किया.जोशी ने बताया कि स्पेशल टूटी फ्रूटी आइसक्रीम कई तरह के ड्राई फ्रूट, फ्रूट और आइसक्रीम से लबालब गिलास होता है. इसमें हमारे स्पेशल आइटम भी डाले जाते हैं. साथ ही बटर स्कॉच और केसर पिस्ता आइसक्रीम भी डाली जाती है. जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. ड्राई फ्रूट्स में काजू, बादाम, पिस्ता, किसमिस और क्रीम डाली जाती है. साथ ही केला, अनार, सेव के टुकड़े भी डाले जाते हैं.
परिवार के लोगो ने मुंबई से सीखा
राम जोशी ने बताया कि उनके परिवार के ताऊजी, चाचाजी किसी काम से मुंबई गए थे. वहां आइसक्रीम खाने का मन हुआ तो एक जगह जाकर आइसक्रीम खाई. आइसक्रीम का स्वाद अच्छा लगा तो उन्होंने वहां दुकान वाले से आइसक्रीम की रेसिपी पूछ ली. उसके बाद उन्होंने यह रेसिपी यहां शुरू की और उसमें अपने कुछ स्पेशल आइटम भी बनाकर तैयार किए और आइसक्रीम में डालने लगे. जिससे लोगों को अब आइसक्रीम पसंद आने लगी. धीरे-धीरे यह आइसक्रीम पूरे बीकानेर में प्रसिद्ध हुई, फिर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हुई.
.
Tags: Food 18, Ice cream parlour, Local18
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 16:18 IST
[ad_2]
Source link