Home Education & Jobs Jobs in AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में ग्रुप ए के 72 पदों पर भर्ती, देखिए डिटेल्स

Jobs in AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में ग्रुप ए के 72 पदों पर भर्ती, देखिए डिटेल्स

0
Jobs in AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में ग्रुप ए के 72 पदों पर भर्ती, देखिए डिटेल्स

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Jobs in AIIMS Bilaspur: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, एम्स बिलासपुर ने ग्रुप ए के 72 पदों पर भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। एम्स बिलासपुर की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथथि 24 अगस्त 2023 है। वहीं आवेदन की हार्ड कॉपी जमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2023 है।

एम्स बिलासपुर भर्ती में रिक्तियों का ब्योरा:

इस भर्ती अभियान में प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टैंट प्रोफेसर की कुल 72 रिक्तियों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि की जानकारी के लिए अभ्यर्थी पूरा भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क-

एम्स बिलासपुर की इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 2000 रुपए जमा कराने होंगे। वहीं एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपए जमा कराने होंगे। दिव्यांग अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

एम्स बिलासपुर भर्ती 2023 में ऐसे करें आवेदन:

आवेदन एम्स बिलासपुर की ऑफिशियल वेबसाइट  www.aiimsbilaspur.edu.in पर जाकर 24 अगस्त तक आवेदन  कर सकते हैं।  ऑनलाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन प्रिंटआउट व जरूरी दस्तावेजों  की प्रति दिए गए पते – 

“डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन), 

प्रशासनिक भवन, तृतीय तल, 

ऐम्स कोठीपुरा, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश-174037″

पर भेज दें।

AIIMS Bilaspur Recruitment Notification

[ad_2]

Source link