Home World ‘पिज्जा दो या फिर हमें मौत दो’; आखिर किस बात से नाराज हैं अमेरिकी

‘पिज्जा दो या फिर हमें मौत दो’; आखिर किस बात से नाराज हैं अमेरिकी

0
‘पिज्जा दो या फिर हमें मौत दो’; आखिर किस बात से नाराज हैं अमेरिकी

[ad_1]

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में इन दिनों एक अनोखा विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इस प्रदर्शन का नारा है, ‘हमें पिज्जा दो या हमें मौत दो.’ यह विरोध प्रदर्शन शहर के कोयले और लकड़ी से चलने वाले पिज्जा अवन पर रोक लगाने की योजना के खिलाफ हो रहा है. इस प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर घूम रहा है, जिसमें एक आदमी न्यूयॉर्क सिटी हॉल में नए नियमों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रवेश द्वार के अंदर पिज्जा फेंकते हुए नजर आ रहा है.

नए नियमों के तहत 2016 के बाद रेस्टोरेंट में लगाए गए अवन में उत्सर्जन को नियंत्रण करने के लिए महंगे उपकरण लगाने होते हैं. ये नियम 2015 के स्थानीय कानून 38 के अनुरूप है, जिसे पूर्व मेयर बिल डी ब्लासियो के कार्यकाल के दौरान मंजूरी दी गई थी. इन्होंने तब लोगों का ध्यान आकर्षित किया था, जब कांटा और छुरी से पिज्जा खाने को लेकर इनका मजाक उड़ाया गया था. न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक इन उपकरणों का मकसद कार्बन उत्सर्जन और पर्टिकुलेट मैटर को 75 फीसद तक कम करना है.

विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका
इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘कोयले और लकड़ी की आग से चलने वाले पिज्जा अवन को बंद करने की घोषणा के साथ ही राष्ट्रभक्त- कलाकार स्कॉट लोबैडो ने न्यूयॉर्क सिटी हॉल के प्रवेश द्वार के अंदर पिज्जा फेंकना शुरू कर दिया. वह पिज्जा की हर एक स्लाइस के साथ चिल्ला रहे थे, ‘हमें पिज्जा दो या हमें मौत दो.’ आखिर न्यूयॉर्कवासी उनके पास मौजूद आखिरी अच्छी चीज को क्यों खत्म करना चाहेंगे?

Tags: America News, New york news, Pizza, Protest



[ad_2]

Source link