Home Life Style बारिश में इन चीजों को खाकर पेट हो सकता है खराब, अच्छी सेहत के लिए अवॉइड करना है बेहतर

बारिश में इन चीजों को खाकर पेट हो सकता है खराब, अच्छी सेहत के लिए अवॉइड करना है बेहतर

0
बारिश में इन चीजों को खाकर पेट हो सकता है खराब, अच्छी सेहत के लिए अवॉइड करना है बेहतर

[ad_1]

तेज गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई बारिश का इंतजार कर रहा था। अब बारिश हो गई है और मौसम बदल गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बरसात के मौसम में इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है। जी हां, इस मौसम में ज्यादातर लोगों को खांसी जुकाम और पेट खराब होने की शिकायत रहती है। ऐसा खराब डायट के कारण होता है। इस मौसम में आपको कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए। यहां जानिए बारिश के मौसम में क्या ना खाएं।

1) तीखा और तला हुआ- अगर आप कभी-कभी तीखे या फिर तले हुए खाने को खाते हैं तो ठीक है, लेकिन अगर आप रोजाना की डायट में इस तरह की चीजों को खाते हैं तो इससे नुकसान हो सकता है। अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में इसे खाते हैं तो पेट खराब हो सकता है। 

2) सी फूड- मानसून के दौरान आपको मछली जैसे समुद्री खाने से बचना चाहिए। दरअसल, बरसात के मौसम में पानी में बैक्टीरिया पनपते हैं, जो मछलियों को संक्रमित कर सकते हैं। ऐसे में इसे खाने से बचना बेहतर है। 

3) पत्तेदार सब्जियां- बारिश के मौसम में ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगती है। ऐसा पत्तेदार सब्जियों में ज्यादा होता है। जिसकी वजह से पेट में इंफेक्शन तक हो सकता है। इससे बचने के लिए बारिश के मौसम में पालक, मेथी के पत्ते, पत्तागोभी, फूलगोभी जैसी सब्जियों को खाने से बचें। इस मौसम में करेला, लौकी, तोरई और टिंडा जैसी सब्जियों को खा सकते हैं। 

4) फिजी ड्रिंक्स– इस मौसम में काफी ज्यादा पसीना आता है। जिसकी वजह से डिहाईड्रेशन हो सकती है। ऐसे में हाइड्रेटेड रहना जरूरी हैं। प्यास बुझाने के लिए आप फिजी ड्रिंक पीते हैं, तो इससे पाचन खराब हो सकता है। इनकी बजाय आप नींबू पानी और जलजीरा पीएं। 

5) कच्ची सब्जियां- वैसे तो कच्ची सब्जियों को फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इनकी वजह से शरीर में रोगजनकों की एंट्री हो जाती है। जो बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण का कारण बनते हैं। हालांकि, पके हुए खाने में बैक्टीरिया को मारने में मदद मिल जाती है। इस तरह के खाने को पचाना आसान होता है। 

6) दही- सेहत के लिए दही फायदेमंद है। लेकिन बारिश के मौसम में इसे खाने से बचना चाहिए। दरअसल, दही की तासीर ठंडी होती है। बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो जाता है, यही वजह है कि मानसून में इसे खाना हानिकारक माना जाता है।  

तुलसी और काली मिर्च से बनाएं ये ड्रिंक्स, दूर रहेंगी बारिश वाली बीमारियां

[ad_2]

Source link