Home Entertainment Kuttey: अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘कुत्ते’ को लेकर जाहिर की अपनी खुशी, कहा- फैंस मुझे फिल्म में देखने के लिए उत्साहित हैं

Kuttey: अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘कुत्ते’ को लेकर जाहिर की अपनी खुशी, कहा- फैंस मुझे फिल्म में देखने के लिए उत्साहित हैं

0
Kuttey: अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘कुत्ते’ को लेकर जाहिर की अपनी खुशी, कहा- फैंस मुझे फिल्म में देखने के लिए उत्साहित हैं

[ad_1]

ians- India TV Hindi

Image Source : IANS
अर्जुन कपूर

फिल्म ‘कुत्ते’ का शानदार ट्रेलर कल रिलीज किया गया है। बता दें इस 2 मिनट 42 सेकेंड के ट्रेलर को मेकर्स ने चैप्टर्स और इंट्रो में बाता है। अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘कुत्ते’ के ट्रेलर को मिल रही प्रतिक्रिया से रोमांचित हैं। इस खुशी को साझा करते हुए अर्जुन ने कहा, “यह देखना  उत्साहजनक है कि लोग, मीडिया और उद्योग ‘कुत्ते’ के ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं और मुझे इस फिल्म में देखने के लिए उत्साहित हैं। मुझे एहसास है कि लोग मुझे बेहतर प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं। मुझे खुशी है कि जो प्यार मुझे ‘संदीप और पिंकी फरार’ के दौरान मिला, वही प्यार मुझे ‘कुत्ते’ के ट्रेलर रिलीज के बाद भी मिल रहा है।”

प्रियंका चौधरी को देनी पड़ेगी अग्नि परीक्षा, चुनना होगा पैसा या दोस्ती

अपनी बात रखते हुए अर्जुन ने कहा, “अब उम्मीद है कि मैंने फिल्म में जो किया है उसे लोग पसंद करेंगे। मैं फिल्म रिलीज होने पर प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्सुक हूं। लोगों ने जो कुछ भी देखा है वह केवल एक झलक है कि फिल्म में मेरा किरदार क्या करता है।” ‘कुत्ते’ में नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, तब्बू, कुमुद मिश्रा और राधिका मदान जैसे उत्कृष्ट कलाकार भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन नवोदित फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने किया है।

Avatar 2 Box Office Collection: ‘अवतार 2’ की धुआंधार कमाई जारी, पांचवें दिन इतने करोड़ का किया कलेक्शन

‘कुत्ते’ का ट्रेलरट्रेलर दर्शकों को शाहिद कपूर-स्टारर कमीने के मजेदार टाइटल सॉंग की एक झलक भी देता है, जो एक चार्टबस्टर गाना था। दिलचस्प बात यह है कि विशाल भारद्वाज, जिन्होंने इसे कंपोज किया था (और कमीने का निर्देशन किया था), ने कुत्ते के लिए भी म्यूजिक कंपोज किया हैं और दर्शकों को आकर्षित करने के लिए, आसमान की फिल्म में कमीने टाइटल ट्रैक को फिर से बनाया है। 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन



[ad_2]

Source link