Home Life Style बिना साबुन के भी नए जैसे चमक जाएंगे बर्तन, 5 कमाल की ट्रिक्स करें फॉलो, हर कोई पूछेगा सीक्रेट

बिना साबुन के भी नए जैसे चमक जाएंगे बर्तन, 5 कमाल की ट्रिक्स करें फॉलो, हर कोई पूछेगा सीक्रेट

0
बिना साबुन के भी नए जैसे चमक जाएंगे बर्तन, 5 कमाल की ट्रिक्स करें फॉलो, हर कोई पूछेगा सीक्रेट

[ad_1]

हाइलाइट्स

बेकिंग सोडा और नींबू मिलाकर बर्तनों को साफ किया जा सकता है.
पानी में सिरका मिलाकर बर्तनों की गंदगी को साफ कर सकते हैं.

How To Wash Utensils Without Soap: कई बार घरों में बर्तन धोने का साबुन खत्म हो जाता है और बर्तनों को धोने की जरूरत पड़ती है. ऐसी कंडीशन में लोग टेंशन में आ जाते हैं और साबुन का इंतजाम करते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी बर्तनों को बिना साबुन के भी आसानी से साफ किया जा सकता है. कुछ कमाल की ट्रिक्स अपनाकर आप न सिर्फ बर्तनों को बिना साबुन के चमका सकते हैं, बल्कि इनमें खुशबू भी आने लगेगी. इसके लिए बाहर से भी कोई सामान लाने की जरूरत नहीं है, बल्कि किचन में रखी चीजें ही कमाल कर देंगी. आज आपको बर्तन चमकाने की गजब की ट्रिक्स बता रहे हैं.

बेकिंग सोडा करें इस्तेमाल – बर्तनों को बिना साबुन के साफ करने के लिए बेकिंग सोडा बेहद कारगर साबित हो सकता है. सबसे पहले आप बर्तनों को गर्म पानी से धोएं और उन पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें. सोडा को थोड़ी देर लगा रहने दें और फिर स्पंज का उपयोग करके साफ करें. यदि प्लेटें चिपचिपी हैं, तो बेकिंग सोडा को बर्तनों पर 5-6 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर अच्छे से रगड़ने के बाद बर्तनों को फिर से गर्म पानी से धो लें.

ऐसे बनाएं नेचुरल क्लीनर – घर पर नेचुरल बर्तन क्लीनर बनाने के लिए आप एक कप गर्म पानी लें. इसमें 2 बड़े चम्मच नमक और 1 साबुत नींबू का रस मिलाएं. सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर इस मिक्सचर को तैयार कर लें. एक चम्मच यह मिश्रण बर्तनों पर डालें और अच्छे से रगड़ें. इससे आपके
बर्तन पूरी तरह साफ हो जाएंगे. नमक बर्तनों से खाने के कणों को हटाने में मदद करता है और नींबू बर्तनों की बदबू से छुटकारा दिलाता है.

राख से करें साफ – लकड़ी की राख सबसे पुराने प्राकृतिक क्लीनर में से एक है. बर्तन धोने के साबुन के आविष्कार से पहले भी बर्तन साफ ​​करने के लिए लकड़ी की राख का उपयोग किया जाता था. यह बर्तनों को साफ करने, दुर्गंध से छुटकारा दिलाने और यहां तक ​​कि उन्हें कीटाणुरहित करने में भी मदद करती है. लकड़ी की राख को सीधे बर्तनों पर छिड़का जा सकता है और स्पंज और गर्म पानी का उपयोग करके साफ़ किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- खून में जमे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाल फेंकेंगे 5 फूड्स, रोज करें सेवन, हार्ट अटैक का भी नहीं रहेगा खतरा

राइस वॉटर करें यूज – चावल के पानी में स्टार्च और साइट्रिक एसिड की मौजूदगी से चिकनाई से आसानी से छुटकारा पाने में मदद मिलती है. आपको बस एक कटोरी में चावल का पानी भरना है और उसमें बर्तनों को लगभग 30 मिनट के लिए भिगो देना है. बाद में बर्तनों को अच्छी तरह से रगड़ें और गर्म पानी से अच्छी तरह धो लें. इस तरह आप बर्तनों को आसानी से साफ कर सकते हैं. आप राइस वॉटर को जरूरत के अनुसार बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- क्या बारिश में मौसम में दही खाना चाहिए? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताई हैरान करने वाली बात, कभी न करें यह गलती

सिरका से होगी क्लीनिंग – एक स्प्रे बोतल लें. उसमें 1 कप पानी और 4-5 बड़े चम्मच सिरका मिलाएं. बोतल को अच्छी तरह हिलाएं और पूरे बर्तन पर स्प्रे करें. बर्तनों को कुछ मिनटों तक ऐसे ही पड़ा रहने दें और फिर स्पंज और गर्म पानी का उपयोग करके अच्छी तरह से साफ करें. इसके अलावा बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर भी बर्तनों को आसानी से साफ किया जा सकता है.

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks, Trending news

[ad_2]

Source link