[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
राजस्थान पशुपालन विभाग में 5934 पदों पर पशु परिचर (एनिमल अटेंडेंट) की सीधी भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार, पशुपालन विभाग में प्रचलित पदनाम जलधारी, सफाईकर्ता एवं गडरिया के पदों का नाम अब पशु परिचर किया गया है। साथ ही, इनकी शैक्षणिक योग्यता 8वीं से बढ़ाकर 10वीं की गई है। वर्तमान में रिक्त गैर अनुसूचित क्षेत्र के 5281 तथा अनुसूचित क्षेत्र के 653 पदों सहित कुल 5934 पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे।
मुख्यमंत्री के इस निर्णय से पशु चिकित्सा संस्थानों में पहुंचने वाले बीमार/घायल पशुओं को तुरंत प्राथमिक उपचार सुलभ हो सकेगा।
व्याख्याता (कृषि) के 45 पद होंगे सृजित
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न जिलों के 45 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कृषि संकाय खोले जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। साथ ही, इन विद्यालयों में व्याख्याता (कृषि) के 45 पद सृजित किए जाने की भी स्वीकृति दी गई है। प्रस्ताव के अनुसार, प्रति विद्यालय व्याख्याता (कृषि) का एक पद सृजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने बजट वर्ष 2021-22 में राज्य के विज्ञान संकाय वाले 600 राजकीय विद्यालयों में कृषि संकाय खोले जाने की घोषणा की थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में 525 विद्यालयों में कृषि संकाय खोले जाकर व्याख्याता (कृषि) के 525 पद पूर्व में ही सृजित किए जा चुके हैं।
[ad_2]
Source link