Home Education & Jobs CAT Result 2022 : कैट रिजल्ट iimcat.ac.in पर जारी, ये रहा Direct Link

CAT Result 2022 : कैट रिजल्ट iimcat.ac.in पर जारी, ये रहा Direct Link

0


ऐप पर पढ़ें

CAT Result 2022 declared : IIM में एंट्री दिलाने वाली प्रवेश परीक्षा कैट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) ने कॉमन एप्टीट्यूट टेस्ट (कैट) 2022 का रिजल्ट बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे जारी कर दिया। देश के IIM संस्थानों के अलावा इसी प्रवेश परीक्षा के जरिए FMS, MDI, NITIE, SPJIMR में भी दाखिला मिलता है। जिस उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी वह iimcat.ac.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।  आपको बता दें कि इस साल 2.55 लाख पंजीकृत योग्य उम्मीदवारों में से लगभग 2.22 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। लगभग 87% उपस्थिति दर्ज की गई थी।  IIM बैंगलोर ने 27 नवंबर, 2022 को कंप्यूटर आधारित मोड में CAT परीक्षा का सफल आयोजन किया था।

दो सवालों को हटाया गया था

 भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), बैंगलोर की ओर से आयोजित हुई कॉमन एडमिशन टेस्ट परीक्षा में एग्जाम कमेटी ने परीक्षा के दो सवालों को हटाने का फैसला किया था। दो सवाल डेटा इंटरप्रेटेशन और लॉजिकल रीजनिंग के शिफ्ट-2 और शिफ्ट-3 के थे। इन सवालों का मूल्यांकन नहीं किया गया।

CAT Result 2022 declared – direct link

CAT 2022 result: यूं करें चेक

1) CAT 2022 की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं। 

2) ‘Scorecard for CAT 2022’ पर क्लिक करें। 

3) यूजर आईडी और पासवर्ड डिटेल्स डालें। और रिजल्ट चेक करें। 



Source link