[ad_1]
नई दिल्ली. अगर आपने भी पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में एफडी (FD) कराई है तो यह खबर आपके बेहद काम की है. दरअसल, बैंक ने अपनी वेबसाइट के जरिए अपने ग्राहकों को ये जानकारी दी है कि बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट योजना पीएनबी वार्षिक आय योजना को बंद करने जा रहा है. बता दें कि इस योजना के साथ ग्राहकों को डिमांड लोन या फिर ओवरड्रॉफ्ट की भी सुविधा मिलती है.
बैंक ने कहा है कि वार्षिक आय योजना में निवेश करने वाले मौजूदा खाताधारकों के खातों में योजना के तहत उनको दिए जाने वाले लाभ जारी रहेंगे. बैंक ने साफ किया है कि योजना के मौजूदा खाताधारक को योजना द्वारा दिए जाने वाले लाभ मिलते रहेंगे.
ग्राहकों को मिलेगी ये सुविधा
बैंक ने इस योजना को अब आगे रद्द करने का फैसला लिया गया है और इसे पीएनबी स्पेशल डिपॉजिट स्कीम के साथ मर्ज कर दिया गया है. हालांकि इस योजना में अब नए खाते नहीं खोले जाएंगे. इसलिए जिन लोगों ने इस योजना में निवेश कर रखा है उन्हें टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. निवेशकों को तय इंटरेस्ट रेट पर रिटर्न निर्धारित समय पर मिलेगा.
जानिए क्या है पीएनबी वार्षिक आय योजना
बैंक के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस योजना में कम से कम 10 हजार रुपये का निवेश किया जा सकता है. उसके बाद एक हजार के मल्टीपल में निवेश को बढ़ाया जा सकता है. इसमें 2 करोड़ से कम का निवेश ही स्वीकार होता है.
जानिए दोनों स्कीम क्या है अंतर
पीएनबी वार्षिक आय योजना में न्यूनतम राशि 10,000 रुपये जमा की जा सकती है. इस योजना का टेन्योर 24, 36, 48, 60, 72, 84, 96, 108 और 120 महीनों के लिए था. पीएनबी विशेष जमा योजना न्यूनतम 100 रुपये तक जमा किए जा सकते हैं और इसका टेन्योर तीन माह, 1 वर्ष से 10 वर्ष तक है.
मिलेगा मोटा ब्याज
पीएनबी की 600 दिन वाली स्कीम पर 7.85 फीसदी की दर से ब्याज का फायदा मिलता है. इस स्कीम का फायदा लेने के लिए आप पीएनबी वन ऐप के जरिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा बैंक की ब्रांच पर जाकर भी आप इसका फायदा ले सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bank FD, FD Rates, Fixed deposits, PNB savings account, Punjab national bank
FIRST PUBLISHED : December 21, 2022, 20:05 IST
[ad_2]
Source link