[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
जुलाई का महीना शुरू हो गया है, और साल 2023 के 6 महीने खत्म भी हो गए हैं। इस दौरान कई बार आपने घूमने-फिरने का प्लान किया होगा, लेकिन किसी ना किसी वजह से ये कैंसिल हो गया होगा। ऐसे में आप जुलाई महीने में घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। इस दौरान भारत की ज्यादातर जगहों पर मौसम सुहावना हो जाता है। आइए जानते हैं जुलाई में घूमने के लिए बेस्ट ऑप्शन्स। जहां आप पार्टनर, दोस्तों के साथ जा सकते हैं।
जुलाई में घूमने के लिए बेस्ट जगह (Best Places To Travel in July)
कनाताल, उत्तराखंड
मसूरी और चंबा के बीच स्थित, कनाताल एक ऑफबीट प्लेस है। जहां आप शांति और सुकून के पल बिता सकते हैं। यहां ठहरने के लिए आपको कई अच्छी प्रॉपर्टीज मिल जाएंगी। अगर आप दोस्तों के साथ इस जगह पर जा रहे हैं तो आप कैम्प में भी रुक सकते हैं।
अलवर, राजस्थान
जुलाई के महीने में राजस्थान का अलवर एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। यहां आप सिलीसेढ़ झील और सरिस्का टाइगर रिजर्व, अलवर किला और मूसी महारानी का महल जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।
नाहन, हिमाचल प्रदेश
शिवालिक पहाड़ियों से घिरा हिमाचल प्रदेश का एक शांत शहर, नाहन दिल्ली के पास सबसे अच्छी ऑफबीट प्लेसिस में से एक है। यहां के खूबसूरत नजारे और शांतिपूर्ण माहौल आपका दिल जीत लेंगे। यहां पर आप प्रकृति की सुंदरता को पास से देख सकते हैं।
पुष्कर, राजस्थान
पुष्कर राजस्थान का एक खूबसूरत शहर है। पुष्कर झील के बगल में और थार रेगिस्तान की सीमा पर स्थित, इस शहर को घूमने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। यह दिल्ली के पास एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है।
बारिश में इन जगहों की खूबसूरती में लग जाते हैं चार चांद, मानसून में जरूर करें एक्सप्लोर
[ad_2]
Source link