[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
बारीश के मौसम में ज्यादातर लोगों सर्दी-जुकाम हो ही जाता है। खासकर वह लोग इसकी चपेट में सबसे पहले आते हैं जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। इम्यून सिस्टम बूस्ट करने का सबसे अच्छा तरीका हेल्दी आदतों को अपनाना है। इसके लिए आप आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भावसार द्वारा बताई ड्रिंक को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। ये ड्रिंक आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करेगी और बारिश की बीमारियों जैसे कम भूख, अपच, सूजन, खांसी, सर्दी, गले की समस्याएं, छींकने, बुखार आदि से दूर रहने में मदद करेगी। इसके अलावा यह आपकी इम्यूनिटी, पाचन में सुधार और आपको गैस्ट्रिक समस्याओं से दूर रखेगी।
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको चाहिए
1 लीटर पानी
5-7 तुलसी के पत्ते
1 चम्मच धनिये के बीज
7-10 पुदीने की पत्तियां
1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
इलायची (ऑप्शनल)
कैसे बनाएं
ड्रिंक तैयार करने के लिए एक पैन में पानी गर्म करें। फिर इसमें तुलसी के पत्ते, धनिया के बीज, पुदीना, अदरक डालें। अगर आपको पित्त समस्या/एसिडिटी या फिर ज्यादा ब्लीडिंग होती है तो आप एक इलायची भी डालें। इसे 5 मिनट तक उबलने दें, फिर छान लें और दिन भर या सुबह सबसे पहले सिर्फ 1 गिलास पीएं।
बेहतरीन है ये नुस्खा
यह नुस्खा लगभग सभी के लिए अच्छा काम करता है क्योंकि इसमें तुलसी और अदरक को मिलाया जाता है। पुदीना और धनिया ठंडा होने के बजाय, मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी सुधार करने में मदद करते हैं।
कब पीएं- एक्पर्ट का कहना है कि बरसात के मौसम में या तो पूरे दिन या सुबह सबसे पहले (कम से कम 1 गिलास) इस पानी को पी सकते हैं।
आयुर्वेद: पीरियड्स से लेकर माइग्रेन के दर्द से निपटने तक रोजाना पीएं ये ड्रिंक, मिलेगा आराम
[ad_2]
Source link