[ad_1]
हाइलाइट्स
तुलसी पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है
रविवार के दिन तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए
Tulsi puja: हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा का बहुत महत्व है. पूजा-पाठ करने से मन को शांति मिलती है. साथ ही सच्चे मन से भक्ति भाव करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है. पुराणों में कई पेड़-पौधों का महत्व भी बताया गया है. तुलसी और शमी जैसे पौधों की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. हिंदू धर्म में तुलसी पूजा का बहुत महत्व बताया गया है. लगभग हर हिंदू के आंगन में तुलसी का पौधा लगा होता है.
तुलसी पूजा करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं. ऐसी मान्यता है रोजाना सुबह सूर्योदय के समय जल चढ़ाने से भक्तों की हर मुराद पूरी होती है. भक्त रोजाना सुबह जला चढ़ाकर दीपक जलाकर विधिवत तुलसी पूजा करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हफ्ते में एक ऐसा दिन होता है जब तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए. इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है. आइए आज हम भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से तुलसी में जल चढ़ाने को लेकर नियम जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- फटा पर्स रखने से आती है कंगाली, फेंकने की बजाय करें कुछ ऐसा, आज से ही अपनाएं ये 3 उपाय, हो जाएंगे मालमाल
रविवार को नहीं चढाएं तुलसी में जल
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत शुभ माना जाता है. प्रीतिदिन तुलसी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. इससे धन लाभ होता है. लेकिन रविवार के दिन तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए. यह बहुत अशुभ माना जाता है. इससे मां लक्ष्मी बहुत नाराज होती हैं. रविवार को तुलसी में जल चढ़ाने से धन हानि होता है.
पौराणिक मान्यता है कि रविवार के दिन तुलसी माता, भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इस कारण इस दिन उन्हें जल नहीं चढ़ाना चाहिए. इस दी जल चढ़ाने से उनका व्रत खंडित हो सकता है. इसलिए रविवार को तुलसी के पौधे में जल नहीं चलाया जाना चाहिए. अगर आप भी तुलसी में जल चढ़ाते हैं तो अब ऐसा करना छोड़ दें. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है. इसके कारण घर में तंगी आ सकती है.
इसे भी पढ़ें- घर के पूर्व दिशा में लगाएं यह पौधा, धन की होगी बरसात, दूर करेगा तंगी, नाम की तरह करता है काम
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : July 05, 2023, 03:25 IST
[ad_2]
Source link