[ad_1]
OnePlus Nord Buds 2R की कीमत:
इसकी कीमत 2,199 रुपये है। इसे कंपनी की वेबसाइट और अमेजन के जरिए खरीदा जा सकेगा। इसे डीप ग्रे और ट्रिपल ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।
OnePlus Nord Buds 2R के फीचर्स:
इसमें 12.4 मिमी डायनेमिक ड्राइवर मौजूद हैं। साथ ही डिराक ऑडियो ट्यूनर फीचर है जो दूसरे वनप्लस स्मार्टफोन पर काम करता है। हर ईयरबड में दो माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसमेंलएआई क्लियर कॉल एल्गोरिदम दिया गया है। हर ईयरबड में 36mAh की बैटरी दी गई है। यह 8 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा करती है। चार्जिंग केस में 480mAh की बैटरी दी गई है जो 38 घंटे की बैटरी लाइफ देती है।
OnePlus Nord Buds 2R केस में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। साथ ही ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई है। वनप्लस हैंडसेट के बिना यूजर्स एंड्रॉइड पर HeyMelody ऐप के साथ ईयरबड्स को कनेक्ट कर पाएंगे। हर ईयरबड का वजन लगभग 4.3 ग्राम है जबकि चार्जिंग केस का वजन 38.1 ग्राम है।
[ad_2]
Source link